BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

हुंडई अपनी कारों पर दे रही 48,000 तक डिस्काउंट; देखें पूरी लिस्ट

हुंडई अपनी कारों पर दे रही 48,000 तक डिस्काउंट; देखें पूरी लिस्ट
Share

हुंडई मोटर कंपनी (Hyundai Motor Company) ने मई 2022 के लिए अपनी SUV पर डिस्काउंट और ऑफर का ऐलान कर दिया है। कंपनी ये डिस्काउंट कैश, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस के तहत देगी। ये डिस्काउंट कंपनी के 3 मॉडल पर मिल रहा है। इसमें सेंट्रो (Santro), i10 निओस (i10 Nios) और ऑरा (Aura) शामिल हैं। कुल मिलाकर महिंद्रा अपनी कारों पर 48,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। हुंडई i20, i20 एन लाइन, वरना, अल्काजार, टक्सन पर कोई डिस्काउंट नहीं दे रही है। वहीं, वेन्यू पर 2 से 4 महीने की वेटिंग और क्रेटा पर 3 से 8 महीने की वेटिंग चल रही है। कंपनी के किस मॉडल पर कितना फायदा मिलेगा, चलिए जानते हैं।
सेंट्रो पेट्रोल (Santro Petrol) : 28,000 रुपए तक डिस्काउंट
हुंडई सेंट्रो के पेट्रोल मॉडल पर कुल मिलाकर 28,000 रुपए तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 15 हजार रुपए तक कैश डिस्काउंट, 10 हजार रुपए तक एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपए तक कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। सेंट्रो के पेट्रोल मॉडल की शुरुआती कीमत 4.90 लाख रुपए है।
i10 निओस 1.2 पेट्रोल (i10 Nios 1.2 Petrol) : 23,000 रुपए तक डिस्काउंट
हुंडई i10 निओस के 1.2 पेट्रोल मॉडल पर कुल मिलाकर 23,000 रुपए तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 15 हजार रुपए तक कैश डिस्काउंट, 10 हजार रुपए तक एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपए तक कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। i10 निओस के 1.2 लीटर पेट्रोल मॉडल की शुरुआती कीमत 5.39 लाख रुपए है।
ऑरा 1.2 पेट्रोल (Aura 1.2 Petrol) : 23,000 रुपए तक डिस्काउंट
हुंडई ऑरा के 1.2 पेट्रोल मॉडल पर कुल मिलाकर 23,000 रुपए तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 15 हजार रुपए तक कैश डिस्काउंट, 10 हजार रुपए तक एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपए तक कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। ऑरा के 1.2 लीटर पेट्रोल मॉडल की शुरुआती कीमत 6.09 लाख रुपए है।
i10 निओस टर्बो (i10 Nios Turbo) : 48,000 रुपए तक डिस्काउंट
हुंडई i10 निओस के टर्बो मॉडल पर कुल मिलाकर 48,000 रुपए तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 35 हजार रुपए तक कैश डिस्काउंट, 10 हजार रुपए तक एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपए तक कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। i10 निओस के टर्बो मॉडल की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपए है।
ऑरा टर्बो (Aura Turbo) : 48,000 रुपए तक डिस्काउंट
हुंडई ऑरा के टर्बो मॉडल पर कुल मिलाकर 48,000 रुपए तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 35 हजार रुपए तक कैश डिस्काउंट, 10 हजार रुपए तक एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपए तक कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। ऑरा के टर्बो मॉडल की शुरुआती कीमत 8.87 लाख रुपए है।
सेंट्रो CNG (Santro CNG) : 13,000 रुपए तक डिस्काउंट
हुंडई सेंट्रो के CNG मॉडल पर कुल मिलाकर 13,000 रुपए तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 10 हजार रुपए तक एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपए तक कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। सेंट्रो के CNG मॉडल की शुरुआती कीमत 6.10 लाख रुपए है।
निओस CNG (Nios CNG) : 13,000 रुपए तक डिस्काउंट
हुंडई निओस के CNG मॉडल पर कुल मिलाकर 13,000 रुपए तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 10 हजार रुपए तक एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपए तक कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। निओस के CNG मॉडल की शुरुआती कीमत 7.17 लाख रुपए है।

ऑरा CNG (Aura CNG) : 13,000 रुपए तक डिस्काउंट
हुंडई ऑरा के CNG मॉडल पर कुल मिलाकर 13,000 रुपए तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 10 हजार रुपए तक एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपए तक कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। ऑरा के CNG मॉडल की कीमत 7.88 लाख रुपए है।

नोट: इन कारों पर मिलने वाला ये ऑफर स्टेट और डीलर्स के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। 


Share

Leave a Reply