नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

हैदराबाद गैंगरेप कांड के चारों आरोपियों का एनकाउंटर मामले पर आईएएस अफसर प्रियंका शुक्ला ने उठाए सवाल कहा, ग़लत...बहुत ग़लत है....

हैदराबाद  गैंगरेप कांड के चारों आरोपियों का एनकाउंटर मामले पर आईएएस अफसर प्रियंका शुक्ला ने उठाए सवाल कहा, ग़लत...बहुत ग़लत है....
Share

रायपुर| छत्तीसगढ़ की महिला आईएएस अफसर प्रियंका शुक्ला ने हैदराबाद पुलिस द्वारा किए गए मुठभेड़ पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस द्वारा एनकाउंटर में मारना गलत बताया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ग़लत...बहुत ग़लत है और हमेशा ग़लत रहेगा ...कड़ी सज़ा के लायक रहेगा ..पर ग़लत को ग़लत तरीक़े से, सज़ा देना भी क्या सही कहलायेगा ? कहीं कल कोई इसका कुछ और ग़लत करने के लिए फ़ायदा न उठा ले?

तेलंगाना में गैंगरेप कांड के चारों आरोपियों का एनकाउंटर मामले पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बयान में कहा कि कोई अपराधी अगर भागने की कोशिश करें तो पुलिस के पास कोई और तरीका नहीं होता है। न्याय हुआ है ऐसा मैं कह सकता हूं।

उधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने भी हैदराबाद पुलिस द्वारा किए गए मुठभेड़ पर सवाल उठाए हैं, जिसमें महिला पशु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म करने व उसकी हत्या करने के चारों आरोपी मारे गए हैं।

मुठभेड़ की निंदा करते हुए मेनका गांधी ने कहा, जो भी हुआ है बहुत भयानक हुआ है इस देश के लिए। आप लोगों को इसलिए नहीं मार सकते, क्योंकि आप चाहते हैं। आप कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकते, वैसे भी उन्हें अदालत से फांसी की सजा मिलती। उन्होंने कहा, अगर न्याय बंदूक से किया जाएगा तो इस देश में अदालतों और पुलिस की क्या जरूरत है?
 

Share

Leave a Reply