BIG NEWS : IAS टामन सिंह सोनवानी बने राज्य लोक सेवा आयोग (CGPSC) के नए चेयरमैन, आदेश जारी
रायपुर |छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री सचिवालय के सेक्रेटरी और डायरेक्टर एग्रीकल्चर टामन सिंह सोनवानी राज्य लोक सेवा आयोग के नए चेयरमैन बनाए गए हैं । टामन सिंह 2004 बैच के आईएएस अफसर हैं। वे नारायणपुर और कांकेर जिले के कलेक्टर भी रह चुके हैं।
टामन सिंह विकास कार्यों का जायजा लेने बाइक पर पहुंचने के लिए भी मशहूर थे।
जानकारी के अनुसार इस समय वे सीएम के विशेष सचिव के साथ साथ अन्य जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। राजधानी के करीब कृषि विभाग में पोस्ट मिलने के उन्होंने यहां काफी काम किया। टामन 2021 में सितंबर में रिटायर होने वाले थे, लेकिन अब चेयरमैन बनने की स्थिति में उन्हें वीआरएस लेना होगा। पीएससी चेयरमैन की रिटायरमेंट एज 62 साल है। वे अभी साढ़े 58 साल के हैं। इस तरह वे करीब साढ़े तीन साल चेयरमैन रहेंगे।







.jpeg)












