लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

ICAI ने कैंसिल किया CA का एग्जाम, अब नवंबर में होगी परीक्षा

ICAI ने कैंसिल किया CA का एग्जाम, अब नवंबर में होगी परीक्षा
Share

नई दिल्ली: CA Exams Cancelled: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने मई/जुलाई में होने वाली सीए (CA) की परीक्षा कोरोनावायरस के खतरे के चलते कैंसिल कर दी है. अब ये परीक्षा नवंबर में होने वाली परीक्षा के साथ ही आयोजित की जाएगी. ICAI ने शुक्रवार शाम को ऑफिशियल नोटिस जारी करके CA की परीक्षा कैंसिल करने की जानकारी दी. बता दें कि पहले सीए (CA Exam) की परीक्षा 3 मई को होने वाली थी. लेकिन कोरोनावायरस के खतरे के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था, जिसके बाद ICAI ने सीए परीक्षा को 29 जुलाई से 16 अगस्त के बीच आयोजित कराने का फैसला किया था.
देश में कोरोनावायरस के चलते स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. ऐसे में स्टूडेंट्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ICAI ने परीक्षा को कैंसिल करने का बड़ा फैसला लिया है. अब ये परीक्षा नवंबर में होने वाली परीक्षा के साथ ही आयोजित की जाएगी.
ICAI ने कहा, "जिन छात्रों ने मई 2020 की परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, उनके पास नवंबर 2020 की परीक्षाओं के लिए नए सिरे से आवेदन करने के समय परीक्षा केंद्र बदलने का विकल्प होगा. "


 


Share

Leave a Reply