BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी टीम ऑफ द टूर्नामेंट का किया ऐलान, रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह

ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी टीम ऑफ द टूर्नामेंट का किया ऐलान, रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह
Share

 ICC Champions Trophy Team of the Tournament: 9 फरवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया फाइनल तक अजेय रही। हालांकि अब फाइनल के बाद आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान किया है। हालांकि इस टीम में रोहित शर्मा को जगह नहीं मिली है।

चैंपियंस ट्रॉफी टीम ऑफ द टूर्नामेंट में नहीं मिली हिटमैन को जगह

10 फरवरी को आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी टीम ऑफ द टूर्नामेंट चुनी। इसमें दुनिया भर के स्टार खिलाड़ियों को मौका मिला है। हालांकि रोहित शर्मा इस टीम में जगह नहीं बना पाए। क्योंकि सलामी बल्लेबाज के रूप में आईसीसी ने रचिन रविंद्र और इब्राहिम जादरान को चुना है। दोनों खिलाड़ियों ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन भारत को ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा को आईसीसी ने अपनी बेस्ट चैंपियंस ट्रॉफी टीम में जगह न देकर सभी को हैरान कर दिया।

मिडल ऑर्डर में आईसीसी ने विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ग्लेन फिलिप्स को जगह दी है। इन खिलाड़ियों ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था। अय्यर ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने 5 मैच में 243 रन बनाए थे। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने भी शानदार बल्लेबाजी के अलावा बेहतरीन फील्डिंग की थी। फिलिप्स ने 5 मैच में 177 रन बनाए थे।

इन गेंदबाजों को मिला मौका

फिरकी गेंदबाजों में मिचेल सैंटनर, वरुण चक्रवर्ती को चुना गया है। इसके अलावा 12वें खिलाड़ी के तौर पर अक्षर पटेल को मौका मिला है। वहीं वरुण चक्रवर्ती ने भी 3 मैच में 9 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद शमी, मैट हेनरी को मौका मिला है। शमी ने भारत के लिए 5 मैच में 9 विकेट अपने नाम किए थे।

आईसीसी द्वारा चुनी गई चैंपियंस ट्रॉफी टीम ऑफ द टूर्नामेंट 

रचिन रविंद्र, इब्राहिम जादरान, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ग्लेन फिलिप्स, अजमतुल्लाह उमरजई, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मोहम्मद शमी, मैट हेनरी, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल।


Share

Leave a Reply