BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

टी20 विश्व कप में टीमों की संख्या बढाने का करने पर विचार कर रहा है आईसीसी,जानिए अब कितने टीम हो जाएगी शामिल

टी20 विश्व कप में टीमों की संख्या बढाने का करने पर विचार कर रहा है आईसीसी,जानिए अब कितने टीम हो जाएगी शामिल
Share

लंदन, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) 2023-31 सत्र में टी20 विश्व कप में टीमों की संख्या 16 से बढ़ाकर 20 करने पर विचार कर रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया।
रिपोर्ट के अनुसार खेल के दायरे को बढ़ाने के लिए टी20 प्रारूप को सर्वश्रेष्ठ तरीका मानने वाला आईसीसी इस विकल्प पर विचार कर रहा है जिससे कि क्रिकेट फुटबॉल और बास्केटबॉल जैसे लोकप्रिय खेलों की बराबरी का प्रयास कर सके।
रिपोर्ट के अनुसार इस मुद्दे पर विचार 2023-31 के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर को लेकर होने वाली विस्तृत चर्चा का हिस्सा है। इस सत्र का पहला टी20 विश्व कप 2024 में होगा। आईसीसी ने वैश्विक मीडिया अधिकार बाजार में उतरने से पहले प्रत्येक वर्ष एक वैश्विक प्रतियोगिता के आयोजन का प्रस्ताव रखा है और विश्व कप में टीमों की अधिक संख्या से दर्शकों की संख्या में भी इजाफा होगा।
बड़े टूर्नमेंट का मतलब है कि अमेरिका के इसमें प्रतिनिधित्व की संभावना बढ़ेगी। आईसीसी अमेरिका को बड़े बाजार के रूप में देखता है और यहां खेल को बढ़ावा देने के लिए उसने हाल में कई प्रयास किए हैं।

कनाडा, जर्मनी, नेपाल और नाईजीरिया की टीम को भी इसमें खेलने का मौका मिल सकता है।
 


Share

Leave a Reply