BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आईसीआईसीआई बैंक ने लॉन्च किया नया सिस्टम, अब आईडी और पासवर्ड भूलने की टेंशन खत्म

आईसीआईसीआई बैंक ने लॉन्च किया नया सिस्टम, अब आईडी और पासवर्ड भूलने की टेंशन खत्म
Share

नईदिल्ली। इंटरनेट की दुनिया में पासवर्ड याद रखना बहुत बड़ा काम है| इंटरनेट बैंकिंग करते समय आईडी और पासवर्ड याद नहीं होने से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है लेकिन अब आईसीआईसीआई बैंक ने इसे कस्टमर के लिए आसान बना दिया है अब उन्हें इंटरनेट बैंकिंग के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड याद करने या कहीं नोट करने की जरूरत नहीं होगी|

पढ़ें : हॉस्टल में रहने वाली कक्षा 9 वीं की छात्रा हुई गर्भवती, होस्टल वार्डन ने चोरी छुपे कराया छात्रा का प्रसव

आईसीआईसीआई बैंक अब ओटीपी बेस्ड लॉग इन की सुविधा लाया है, जिसके तहत कस्टमर्स अब बैंक के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ओटीपी और डेबिट कार्ड पिन के जरिए लॉग इन कर पाएंगे| हालांकि कस्टमर आईडी और पासवर्ड से भी लॉग इन करने की सुविधा उन्हें मिलती रहेगी. इसे बैंक ने ऑप्शनल तौर पर पेश किया है| आईसीआईसीआई बैंक के अनुसार वह ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने की कोशिश करता है इसके तहत समय समय पर बैंक अपने प्रोडक्ट्स व सर्विसेज को बेहतर करने में लगा रहता है जिससे ग्राहकों के लिए बैंकिंग अधिक सुविधाजनक बन सके| इसी कोशिश में बैंक ने ये पहल शुरू की है यह सुविधा लॉग-इन करने की पारंपरिक प्रक्रिया की तरह की सुरक्षित और मजबूत है, क्योंकि इसमें टू फैक्टर ऑथेन्टिकेशन की प्रक्रिया शामिल है|

Share

Leave a Reply