नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर : जंगल में मिले महिला और पुरुष के शव की हुई शिनाख्त, आत्महत्या करने वाले देवर-भाभी निकले

बड़ी खबर : जंगल में मिले महिला और पुरुष के शव की हुई शिनाख्त, आत्महत्या करने वाले देवर-भाभी निकले
Share

हरिद्वार | रविवार देर रात भीमगोड़ा खेमानंद मार्ग से सटे राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के जंगल में मिले महिला और व्यक्ति के शवों की शिनाख्त हो गई है। दोनों देवर और भाभी थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। घर वालों को भी इस बात की जानकारी थी। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे। लेकिन परिजनों ने इसकी सहमति नहीं दी थी। इसी कारण दोनों हरियाणा से भागकर हरिद्वार आकर आत्महत्या की। इससे पहले भी दोनों दो बार भाग कर शादी करने का प्रयास कर चुके थे। महिला की शिनाख्त सरिता (33) पत्नी मुकेश सेक्टर 6 रेवाड़ी हरियाणा और व्यक्ति की पहचान दिनेश (40) निवासी सेक्टर 6 रेवाड़ी हरियाणा के रूप में हुई है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिजन हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। सरिता के पति का पूर्व में निधन हो गया है, जबकि दिनेश शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है।


Share

Leave a Reply