BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

यदि आईपीएल रद्द करना पड़ा तो 2000 करोड़ से ज्यादा का होगा नुकसान : गांगुली

 यदि आईपीएल रद्द करना पड़ा तो 2000 करोड़ से ज्यादा का होगा नुकसान : गांगुली
Share

नई दिल्ली। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया है कि अगर आईपीएल 2021 को रद्द करने का फैसला किया जाता है, तो बोर्ड को तकरीबन 2500 करोड़ का नुकसान हो सकता है। गांगुली ने कहा कि आईपीएल के बाकी बचे हुए मैचों को टी-20 विश्व कप के आसपास करवाने की विंडो में करवाने का प्रयास किया जाएगा। कोरोना के कई मामले सामने आने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को बीच में ही स्थगित करना पड़ा था। 

सौरव गांगुली ने कहा, बहुत फेरबदल करने पड़े हैं। आईपीएल को स्थगित किए हुए केवल एक दिन ही बीता है। हमें अन्य क्रिकेट बोर्ड से बात करनी होगी और देखना होगा कि क्या टी-20 विश्व कप से पहले आईपीएल के लिए एक खिड़की उपलब्ध हो सकती है या नहीं। इसमें बहुत सी चीजें शामिल हैं और हम धीरे-धीरे उन पर काम करना शुरू करेंगे। अगर हम आईपीएल को पूरा करने में विफल रहते हैं तो इससे करीब 2500 करोड़ रुपए यानी 340 मिलियन डॉलर का नुकसान होगा। यह केवल अनुमान है।

गांगुली ने पिछले साल यूएई में बायो-बबल की जिम्मेदारी संभालने वाली ब्रिटेन की कंपनी रेस्ट्रेटा को आईपीएल द्वारा दोबारा नियुक्त न किए जाने के बारे में पूछने पर कहा, हमने उनके नाम पर चर्चा की थी, लेकिन भारत में उनकी बड़ी उपस्थिति नहीं है। यही कारण था कि हमें दूसरा विकल्प चुनना पड़ा। बीसीसीआई द्वारा खिलाड़यिों के लिए कोई अलग टीकाकरण अभियान आयोजित नहीं किया जाएगा, क्योंकि अब खिलाडिय़ों के पास समय है, इसलिए वे व्यक्तिगत रूप से वैक्सीन लगवाएंगे। राज्य सरकारें टीकाकरण अभियान चला रही हैं। सभी खिलाड़ी अपने-अपने घर जा रहे हैं, इसलिए यह एक आसान विकल्प है।

Share

Leave a Reply