BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दूसरी शादी के लिए नहीं माने घर वाले, तो युवक ने खुद को किया आग के हवाले, जाने कहा की है पूरी घटना...

दूसरी शादी के लिए नहीं माने घर वाले, तो युवक ने खुद को किया आग के हवाले,  जाने कहा की है पूरी घटना...
Share

दुर्ग| छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक खबर सामने आई है जिसमे दूसरी शादी की इच्छा पर घर वालों द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने से नाराज युवक ने आत्मदाह कर अपनी जान दे दी। युवक की पहली पत्नी से तलाक हो गया है। वह दूसरी शादी करना चाहता था, लेकिन परिजन उसकी बातों पर ध्यान नहीं दे रहे थे। जिससे वह व्यथित था।


चाहता था दूसरी शादी करना-
मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि शक्ति नगर निवासी यशंवत सिंह (36) पेशे से आटो चालक था। अनबन के चलते उसका पत्नी से तलाक हो गया था। वह दूसरी विवाह के लिए अपने परिजनों पर दबाव बना रहा था, लेकिन उसकी बात पर कोई ध्यान नहीं दे रहा था। शनिवार शाम को भी इसी मुद्दे को लेकर मृतक का अपने परिजनों से विवाद हुआ। विवाद के दौरान यशवंत ने स्वयं पर घर में रखे डीजल को डालकर आग लगा ली। उसे इलाज के लिए गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
 

Share

Leave a Reply