BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

होली पर पानी में गिर जाए फोन तो तुरंत फॉलो करें 6 आसान स्टेप्स

होली पर पानी में गिर जाए फोन तो तुरंत फॉलो करें 6 आसान स्टेप्स
Share

होली का नाम सुनते ही मुंह पर बड़ी सी मुस्‍कान आ जाती है और कब किसे कलर लगाना है इसे लेकर भी दिमाग में प्लानिंग हो जाती है। कितनी मस्ती करना, कौन-कौन से गानों पर डांस करना है ये भी तय हो जाता है। लेकिन पिछले कुछ सालों में इन सबके बीच एक चीज काफी ट्रेंड में रहती है...और वो है मोबाइल फोन का इस्तेमाल, हर जगह फोटो क्लिक करना। लेकिन कई बार फोटो या सेल्फी के चक्कर में फोन पानी में भी गिर जाता है और खराब भी हो सकता है। इसलिए आपको बताने जा रहे हैं फोन गीला हो जाता है तो तुरंत ये 6 स्‍टेप्‍स फॉलो करें

1.फोन स्विच ऑफ कर दें –

जी हां, फोन पानी में गिर जाने या भीग जाने पर उसे तुरंत ऑफ कर दें। फोन ऑन रहने पर शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है।  

2. फोन के सभी पार्ट्स अलग कर दें –

फोन को स्विच ऑफ करने के बाद उसके सभी पार्ट्स अलग कर दें। बैटरी, सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड सभी को पंखे के नीचे रखकर सुखा लें और एक पार्ट को पुछते रहें।  

3.किससे पूछना चाहिए फोन को

मोबाइल के अंदर का हिस्सा जहां बैटरी या सिम कार्ड लगते हैं उन्‍हें बड़ी सावधानी से पूछे। इसके लिए पेपर नैपकिन का इस्तेमाल सबसे अधिक किया जाता है और अच्‍छा रहता है।  

4.चावल के डिब्‍बे में या सिलिका जेल पैक में रखें –

सभी पार्ट्स को अच्‍छे से पोंछने के बाद उन्‍हें चावल के डिब्बे में रखें। दरअसल, चावल तेजी से नमी को सोखता है जिससे मोबाइल के इंटरनल पार्ट्स भी सूख जाएंगे। इसके अलावा आप सिलिका जैल में भी आप इसे रख सकते हैं। यह और तेजी से नमी को सोखते हैं।  

5. फोन को बंद रखें –

फोन को 24 घंटे तक बंद रखें और चावल के बर्तन में ही रहने दें। जब तक वह पूरी तरह से नहीं सूख जाता उसे 24 घंटे तक चावल के डिब्बे में ही रखें।  

 

6.24 घंटे बाद सर्विस सेंटर पर दिखाएं –

 

अगर 24 घंटे बाद भी आपका फोन ठीक से काम नहीं करता है तो उसे आप सर्विस सेंटर पर दिखाएं।

 


Share

Leave a Reply