लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

सोने के भाव में आई तेजी तो चांदी के दाम लुढ़के

 सोने के भाव में आई तेजी तो चांदी के दाम लुढ़के
Share

नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में गिरावट और वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के समर्थन से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 60 रुपये सुधर कर 44,519 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गया। यह जानकारी एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने दी। पिछला बंद भाव 44,459 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इसके विपरीत, चांदी का भाव प्रति किलोग्राम 200 रुपये की गिरावट के साथ 66,536 रुपये प्रति किग्रा रह गया। पिछले दिन का बंद भाव 66,736 रुपये प्रति किलोग्राम था। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस बाजार) तपन पटेल ने कहा, ' वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में मजबूती तथा रुपये के मूल्य में गिरावट के कारण दिल्ली में 24 कैरट सोने के भाव में 60 रुपये की तेज रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1,735 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी का भाव 26 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रहा। उन्होंने कहा, ''अमेरिकी फेडरल ओपेन मार्केट कम्रटी (एफओएमसी) की बैठक से पहले सप्ताह के दौरान तीसरे दिन भी सोने की कीमतों में तेजी रही।

Share

Leave a Reply