BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भाजपा किसान मोर्चा की रिपोर्ट अगर गलत है तो सरकार एफ.आई.आर. दर्ज करे : गौरीशंकर श्रीवास

 भाजपा किसान मोर्चा की रिपोर्ट अगर गलत है तो सरकार एफ.आई.आर. दर्ज करे :  गौरीशंकर श्रीवास
Share

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश सहकारी सोसायटीयों में लाखों मीट्रिक टन धान की हो रही बर्बादी को लेकर भाजपा द्वारा सभी जिलों में जांच दल समिति गठित की गई थी। प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा जांच दल द्वारा जब सोसायटी में जाकर जांच किया गया कि वहां पर धान का उठाव हुआ है कि नहीं, खुले आसमान के नीचे रखें धान को ढकने की उचित व्यवस्था है या नहीं तो यह पाया गया कि प्रदेश विभिन्न सहकारी समितियों में अभी तक धान का उठाव नहीं हुआ है। लाखों मीट्रिक टन धान बारिश में भीग कर सड़ चुका है। उन्होंने कहा कि कई सोसायटी में तो पानी पड़ने से धान अंकुरित भी हो चुका है। इससे पता चलता है कि अन्नदाता किसानों के परिश्रम का प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा लगातार अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समितियों में हो रहे धान की बर्बादी के लिए सरकार समितियों को ही जिम्मेदार मान रही है। जिसके कारण कई समिति के सदस्य इस्तीफा देने को मजबूर है।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि पहले से ही धान के उठाव नहीं होने से धान में सुखत के कारण सहकारी समिति परेशान है और प्रदेश की कांग्रेस सरकार धान के उठाव करने के बजाय सहकारी समिति के कर्मचारियों के वेतन में कटौती कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने पहले किसानो के खेतों का रकबा गिरदावरी के नाम पर काट दिया कम कर दिया, दूसरा धान खरीदी की उचित व्यवस्था नहीं कर पायी जिसके कारण किसानों को अपनी उपज की धान को बेचने के लिए टोकन भटकना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शीघ्र ही धान की बर्बादी रोके तथा उठाव की उचित व्यवस्था करें।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जांच दल प्रभारी गौरीशंकर श्रीवास ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने पहले ही धान खरीदी में एक माह की किया और अब तक धान का उठाव नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार धान के उठाव को लेकर जरा भी संवेदनशील नहीं है तभी तो अभी तक धान का उठाव नहीं हो पाया है। पूरे प्रदेश में लाखों मीट्रिक टन धान बारिश के वजह से सड़ चुका है लेकिन प्रदेश की सरकार को इसे नजरअंदाज कर ही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के अव्यवस्था के कारण धान की बर्बादी होना राष्ट्रीय क्षति है सरकार को तत्काल धान का उठाव करने की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के सभी जिलों में जांच दल द्वारा जाकर जांच किया गया तो पाया गया कि पूरे प्रदेश में लगभग 9 लाख टन धान सार्टेश और बारिश की वजह से खराब हो चुका है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को लगता है कि भाजपा किसान मोर्चा के जांच दल द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट गलत है तो वह भाजपा किसान मोर्चा के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करें।

इस दौरान पत्रकारवार्ता में पूर्व कृषिमंत्री चंद्रशेखर साहू, राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष आलोक ठाकुर, महामंत्री द्वारिकेश पाण्डेय, युधिष्ठिर चंद्राकर एवं प्रितम गबेल उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय साहू ने दी। 


Share

Leave a Reply