धान की सब्सिडी नहीं दी तो बस्तर का लोहा बाहर जाने नहीं देंगे - विक्रम मंडावी, जाने क्या है पूरा मामला
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किसानों के समर्थन में धान का मूल्य बढ़ाने के लिए आज एक दिवसीय धरना जिला मुख्यालय बीजापुर में दिया गया। यहां एक हजार से अधिक किसानों ने सभा में भाग लेकर धरना व रैली निकाल कर प्रधानमंत्री के नाम 8 सूत्रीय मांग का ज्ञापन कलेक्टर बीजापुर को सौंपा।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों का 2500 रू. क्विंटल धान क्रय करने से आशा का संचार हुआ है। जिससे किसान, युवा तथा बेरोजगारों में खुशी का माहौल बना हुआ है। भाजपा सरकार के वक्त केन्द्र से धान खरीदी में राहत दिया गया था, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने भी राहत देने की मांग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की है।
वहीं 2500 रूपए में धान खरीदी के साथ प्रदेश में 1960 फूड सब्सिडी और जीएसटी क्षति पूर्ति राशि प्रदान करने, रोजगार गारंटी येाजना में 300 करोड़ राशि प्रदान करने, किसान सम्मान निधि, वन भूमि पट्टा का अधिकार समेत आठ सूत्री मांग केन्द्र सरकार से की गई है। अगर केन्द्र की सरकार मांग पूरा नहीं करती है, तो बस्तर का लोहा बस्तर से बाहर नहीं जाने देने की चेतावनी दी है।







.jpeg)












