BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नगाड़ा तो सीएम और मंत्रियों के यहां बजना चाहिए -विक्रम उसेंडी

नगाड़ा तो सीएम और मंत्रियों के यहां बजना चाहिए -विक्रम उसेंडी
Share

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा कि कांग्रेसियों ने नगाड़ा बजाया और कांग्रेसियों ने ही सुना जबकि नगाड़ा तो सीएम और मंत्रियों के यहां बजाना चाहिए जो कांग्रेस के वचन पत्र से जीतकर आए हैं लेकिन नगाड़ा बजाना उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत चरितार्थ करता है। उन्होंने कहा कि किसानों को कांग्रेस की नौटंकी से कोई लेना देना नहीं है, किसान अपनी फसल बेचने की राह ताक रहा है और कांग्रेसी प्रपंच रचने में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री जी को प्रदेश भर से पत्र भेजने की योजना भी उसी कांग्रेसी प्रपंच का हिस्सा है। सच्चाई यह है कि भूपेश सरकार को धान खरीदी शुरू करनी चाहिए जबकि इस कार्य को छोड़ पूरा भूपेश मंत्रिमंडल किसानों को गुमराह करने में लगा हुआ है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रश्न किया कि धान खरीदी प्रारंभ करने में राज्य सरकार गंभीर है या नहीं? क्योंकि कही भी धान खरीदी की कोई तैयारी नहीं दिख रही है जिससे किसानों के मन में आशंका बलवती हो रही है कि शायद ही धान खरीदी जल्द प्रारंभ हो पायेगी। भूपेश बघेल हाथ में गंगाजल लेकर स्पष्ट कहे कि किसानों का धान खरीदूंगा और उसी समय भुगतान भी करूंगा जैसा घोषणा पत्र जारी करते समय कांग्रेसियों ने किया था।
आज के कांग्रेस के प्रदर्शन को बेतुका बताते हुए भाजपाध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार के खेल की पोल खुल चुकी। कांग्रेसियों के अलावा और कोई भी व्यक्ति इनकी नौटंकी में शामिल नहीं हुआ। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है, भूपेश सरकार किसानों का भरोसा खो चुकी है। उसे अपना अस्तित्व बचाने जल्द से जल्द धान खरीदी शुरू करना चाहिए और जल्द ही वह दो साल का बकाया बोनस समेत अन्य राहत किसानों को दे। शासन का काम ढोल बजाना नहीं बल्कि काम करना होता है, इसे ध्यान में रखे।  


Share

Leave a Reply