BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अगर आपके पेट में पल रहा नन्ही सी जान, तो कुछ भी खाते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान, सर्दियों में करें इनका सेवन…

अगर आपके पेट में पल रहा नन्ही सी जान, तो कुछ भी खाते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान, सर्दियों में करें इनका सेवन…
Share

 Health Tips For Pregnant Women : किसी भी औरत के लिए मां बनना एक खूबसूरत एहसास होता है महिला अपने प्रेगनेंसी को हेल्दी और पर्फेक्ट बनाने की तमाम कोशिश करती है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि प्रेगनेंसी के दौरान करी गई छोटी सी गलती आगे चलकर बहुत भारी पड़ती है प्रेगनेंसी का सबसे मुश्किल समय ठंडी के समय का होता है ठंडी का मौसम प्रेग्नेंट औरतों के लिए काफी मुश्किल भरा होता है और ठंड के मौसम में हर छोटी सी बड़ी चीजें करना बहुत मायने रखता है सबसे महत्वपूर्ण होता है ठंडे में सही खाने का सेवन करना ठंडियों के दिनों में गर्भवती महिलाओं को अपने डाइट का अच्छे से ध्यान रखना चाहिए एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सर्दियों के मौसम में सबसे अच्छे ताजे फल और हरी सब्जियां आती हैं, जिसमें पोषण भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही हेल्दी प्रेगनेंसी के लिए आपको इन सर्दियों में अपनी डाइट (Pregnancy Diet in Winter) में कुछ ख़ास वेज फूड्स को शामिल करना चाहिए।

सर्दियों में प्रेगनेंसी में क्या खाएं –

फलियां –
मसूर, मटर, बींस, छोले, सोयाबीन और मूंगफली फलियों का सबसे अहम हिस्सा है। हालांकि प्रेगनेंसी के दौरान शरीर को इन सभी पोषक तत्वों की ज्यादा जरूरत होती है। फलियों में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, फोलेट और कैल्शियम के गुण होते हैं। इसलिए प्रेगनेंसी में फलियां डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए।

हरी मटर –
सर्दियों के मौसम में हरी मटर हर डिश में जान डाल देती है। इसे कच्चा या पका दोनों तरह से खाया जा सकता है। हालांकि प्रेगनेंसी के दौरान हरी मटर खाने से होने वाले बच्चे का दिमागी विकास अच्छा होता है और उसकी रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है।

कसूरी मेथी – 
सर्दियों में मेथी के पत्ते खाना काफी लोगों को पसंद होता है। इसके अनगिनत फायदे होते हैं। इसमें आयरन भी अच्छी मात्रा में होता होता है। इसे प्रेगनेंसी के दौरान खाने से एनीमिया को रोकने में मदद मिल सकती है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो प्रेगनेंसी के दौरान जरूरी होते हैं.

शकरकंद –
सर्दियों और शकरकंद का रिश्ता काफी अनोखा है। प्रेगनेंसी के दौरान शकरकंद खाना फायदेमंद हो सकता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट का स्रोत है, जो लगातार एनर्जी देता है। बच्चे के विकास के लिए इसमें जरूरी विटामिन ए होता है।

अखरोट –
मेवों में आमतौर पर फाइबर के गुण होते हैं। अखरोट में विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है। इससे इम्युनिटी भी मजबूत होती है। सर्दियों के मौसम में होने वाले फ्लू और सर्दी-जुखाम से अखरोट बचाव करता है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को मुट्ठी भर अखरोट खाने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं।


Share

Leave a Reply