BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अगर आप भी सेहत तंदरुस्त रखने के लिए पहली बार रनिंग करने जा रहे हैं तो जान लें ये टिप्स, होगा दोगुना फायदा

अगर आप भी सेहत तंदरुस्त रखने के लिए पहली बार रनिंग करने जा रहे हैं तो जान लें ये टिप्स, होगा दोगुना फायदा
Share

दौडऩा एक काफी अच्छी एक्सरसाइज है. इससे पूरी बॉडी टोंड रहती है क्योंकि इस दौरान शरीर की हर मांसपेशी पर प्रभाव पड़ता है. दौडऩे से अच्छी कसरत कुछ भी नहीं. इसमें ज्यादा झंझट भी नहीं है, कम पैसे और कम टाइम में यह सबसे बेहतरीन कसरत है. रोजाना करीब 30-40 मिनट दौडऩे से बीमारियों का रिस्क काफी हद तक कम हो जाता है. इससे आपकी फिटनेस भी बनी रहती है. लेकिन अगर आप पहली बार दौडऩा शुरू करने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बात....

रिपोर्ट के अनुसार, अगर आप पहली बार दौडऩा शुरू कर रहे हैं तो शुरुआत में यानी कि पहले सप्ताह में करीब 4 मिनट तक ब्रिस्क वॉक (तेज क़दमों से टहलें) करें. इसके बाद 1 से 2 मिनट तक आराम से टहलें. इसके बाद फिर से यह प्रक्रिया दोहराएं.

2.रनिंग शुरू करने के दूसरे सप्ताह में आप शुरुआती 1 मिनट तक धीमी गति से दौड़ें इसके बाद कम से कम 3 मिनट तक तेजी से ब्रिस्क वॉक करें. इस प्रक्रिया को कम से कम 20 मिनाट तक 5 बार करें.

3.रनिंग के तीसरे सप्ताह में आप शुरूआती 1 मिनट तक दौड़ें और कम से कम 2 मिनट तक ब्रिस्क वॉक करें. कुल 21 मिनट की अवधि में इस प्रक्रिया को 7 बार रिपीट करें.

4.रनिंग के चौथे सप्ताह में आप 1 मिनट ब्रिस्क वाक करें और इसके बाद 1 मिनट तक रनिंग. इसे कम से कम 10 बार रिपीट करें.

5.पांचवे सप्ताह में शुरूआती 2 मिनट तक रनिंग करें और फिर एक मिनट तक ब्रिस्क वॉक करें. कुल 21 मिनट तक इस प्रक्रिया को 7 बार करने की कोशिश करें.

6.छठे सप्ताह में आप शुरुआत के 3 मिनट तक रनिंग करें और इसे बाद 1 मिनट तक ब्रिस्क वॉक. इसे कम से कम 5 बार तक करें.

7. सातवें सप्ताह में आप शुरुआत के 4 मिनट तक रनिंग करें. इसके बाद 1 मिनट तक ब्रिस्क वॉक. इसे कम से कम 4 बार करें.


Share

Leave a Reply