BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भाजपा नेताओं से मोदी सरकार के सात साल की उपलब्धि पूछो तो अगल बगल झांकने लगते है : धनंजय सिंह ठाकुर

भाजपा नेताओं से मोदी सरकार के सात साल की उपलब्धि पूछो तो अगल बगल झांकने लगते है : धनंजय सिंह ठाकुर
Share

रायपुर, मोदी सरकार के 7 साल के कार्यकाल को असफल निराशाजनक और देश के लिए विनाशकारी बताते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के 7 साल के कार्यकाल का जश्न मना रहे भाजपा नेताओं से उपलब्धि पूछो तो अगल-बगल झांकने लग जाते हैं। भाजपा के कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर रहता है।भाजपा की सरकार चाहे राज्य में हो या केंद्र में जनता से किये वादा को पूरा करने में असफल रही है 15 साल तक छत्तीसगढ़ में रमन भाजपा की सरकार रही है और जनता से किए वादों को पूरा करने में असफल रही है। वही हाल उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश गुजरात हरियाणा सहित भाजपा शासित राज्यों का भी है आम जनता त्रस्त है कानून व्यवस्था लचर है मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता तरस रही है चुनाव मे किये वादे को पूरा करने में भाजपाशासित राज्यों की सरकारें असफल और निकम्मा साबित हुई है। केंद्र की सरकार भी बीते 7 साल में देश से जनता से किए वादों को पूरा करने में असफल रही है ।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आज भी जनता अच्छे दिन ढूंढ रही है जनता ने जिस विश्वास के साथ भाजपा को 303 सीटें दी 303 सीट वाली सरकार देश के संपत्तियों को बेच रही है आम जनता के ऊपर मनमाना टैक्स लगा रही है रिजर्व बैंक का खजाना लूटा जा रहा है बैंक डिफाल्टर देश छोड़कर भाग रहे है महंगाई चरम सीमा पर है बेरोजगारी के मामले में देश की स्थिति 45 साल पहले की है 40 साल बाद पहली बार जीडीपी इतना नीचे गिरा है 23 करोड़ लोग दोबारा गरीब हो गये,पेट्रोल डीजल रसोई गैस की कीमत आसमान छू रही है सरसों का तेल ₹200 किलो बिक रहा है किसान दिल्ली के सीमा में बीते 6 माह से आंदोलन कर रहे हैं बेटियां असुरक्षित है। गैर भाजपाशासित राज्यो की लोकतांत्रिक तरीकों से चुनी हुई सरकार को केंद्रीय शक्तियों का दुरुपयोग कर अस्थिर किया जा रहा है संघीय व्यवस्थाओं को तार-तार किया जा रहा है महामारी काल में जनता को मदद करने के बजाय केंद्र की सरकार मौन बैठी है वैक्सिंन की किल्लत है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी के चुनावी वादों को शाह भी जुमला करार दिए हैं जब भाजपा के नेता ही मोदी के बातों पर भरोसा नहीं करते हैं स्वभाविक बात है देश की जनता कैसे विश्वास करें?मोदी सरकार ने जनता के साथ विश्वासधात किया है 15-15लाख रुपए खाता में आएंगे, किसानों को स्वामीनाथन कमेटी के सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य मिलेगा, दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष दिए जाएंगे महंगाई कम होगी हमारे एक सैनिक के बदले दुश्मन देश के सैनिकों के 10 सिर लाने का दम भरने वाले खुद को 56 इंच का सीना वाले बताने वाले इस महामारी काल में छुपे बैठे हैं।
 


Share

Leave a Reply