BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

झीरम घाटी कांड की फाइल एनआईए से मांगो तो भाजपा को होती है तकलीफ, आखिर क्या है माजरा- धनंजय सिंह ठाकुर

झीरम घाटी कांड की फाइल एनआईए से मांगो तो भाजपा को होती है तकलीफ, आखिर क्या है माजरा- धनंजय सिंह ठाकुर
Share

रायपुर, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि झीरम घाटी कांड के षड्यंत्रकरियो को सलाखों के पीछे भेजने पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन किया और एनआईए से जांच की फाइल मांगे तब भी भाजपा को आपत्ति थी और आज राज्यपाल महोदय को जांच आयोग के द्वारा सौंपी गई जांच प्रतिवेदन राज्य सरकार कार्यवाही हेतु मांग रही है तब भी भाजपा को ही तकलीफ हो रही है? भाजपा आखिर झीरम घाटी कांड की सच्चाई को जनता के सामने उजागर होने से क्यों रोकना चाहती है? रमन सिंह सरकार ने तो विधानसभा में झीरम घाटी कांड की सीबीआई जांच की घोषणा की थी लेकिन सीबीआई से जांच नहीं करवाई थी। एनआईए की जांच भी पीड़ितों से बिना पूछताछ के ही पूरी हो गई?

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि झीरम घाटी कांड का सच छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाह रही है और लगातार भाजपा की केंद्र सरकार सच को छुपाने में लगी हुई है? भाजपा के नेता किस मुंह से सवाल पूछ रहे हैं कि सबूत जेब में है तो प्रस्तुत क्यों नहीं किया जा रहा है? भाजपा के नेता बताएं झीरम घाटी कांड के पीड़ित किस के सामने जाकर अपना पक्ष रखें जब एनआईए ने जांच पूरी होने की बात कह कर जांच की क्लोजर रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है? सीबीआई ने जांच करने से इंकार कर दिया है? न्यायायिक जांच आयोग कुछ दिन पहले सरकार को चिट्ठी लिखकर जांच अधूरी बताकर समय सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे थे और अचानक जांच रिपोर्ट राज्यपाल महोदय जी को सौंप दिए हैं। ऐसे में झीरम घाटी कांड के पीड़ित किसके सामने अपनी बात रखें।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को पता है की जांच आयोग के प्रतिवेदन पर कार्यवाही राज्य सरकार को ही करनी है। राज्यपाल के पास जांच प्रतिवेदन पर टिप्पणी करने का या कार्यवाही करने का अधिकार नहीं है ऐसे में राज्य सरकार के द्वारा जांच प्रतिवेदन मांगा जा रहा है। भाजपा नेता दो मुही बताकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है। झीरम घाटी कांड की काला सच को उजागर होने से रोक रहे है।

 


Share

Leave a Reply