नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

'तुम करो तो रास लीला, हम करें तो....' ओवैसी के साथ गठबंधन पर बोले ओम प्रकाश राजभर

'तुम करो तो रास लीला, हम करें तो....' ओवैसी के साथ गठबंधन पर बोले ओम प्रकाश राजभर
Share

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने गुरुवार को अपने राजनीतिक गठबंधन के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे का मुद्दा जल्द ही सुलझा लिया जाएगा. पत्रकारों से बात करते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगली सरकार उनका भागीदारी संकल्प मोर्चा बनेगा.
राजभर ने बिना नाम लिए BJP पर तंज कसते हुए कहा, ‘अगर वे महबूबा के साथ जाते हैं, तो यह रास-लीला है, और अगर मैं ओवैसी के साथ जाता हूं, तो यह कैरेक्टर ढीला है. BJP ओबीसी को बेवकूफ बना रही है और वे बेनकाब हो गए हैं. उन्होंने OBC के लिए क्या किया है? हम निश्चित रूप से भाजपा के साथ नहीं जा रहे हैं.
AIMIM प्रमुख के बहराइच जाने से पहले दोनों नेताओं की मुलाकात एक पांच सितारा होटल में हुई थी. ओवैसी पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वह उत्तर प्रदेश की 100 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. इस बीच, ओवैसी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि अगर मुसलमानों में साक्षरता का स्तर कम है तो इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है.

(इनपुट: IANS)

 


Share

Leave a Reply