BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दांपत्य जीवन में भरना चाहते हैं खुशियों के रंग तो मान लें आचार्य चाणक्य की ये बात

दांपत्य जीवन में भरना चाहते हैं खुशियों के रंग तो मान लें आचार्य चाणक्य की ये बात
Share

चाणक्य नीति के अनुसार जिन लोगों का दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहता है, वे जीवन में भी सफलता प्राप्त करते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी का रिश्ता इस धरती के सबसे मजबूत रिश्तों में से एक है. ये रिश्ता जितना मजबूत होगा, जिंदगी उतनी ही आसान होती है. इस रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए चाणक्य ने कुछ बातें बताई हैं.
प्रेम-
चाणक्य नीति के अनुसार प्रेम हर रिश्ते की सबसे अहम कड़ी होता है. प्रेम की कमी जब होती है तो नजदीक से नजदीक रिश्ता भी कमजोर नजर आने लगता है. जिस व्यक्ति के जीवन में प्रेम की कमी नहीं रहती है, वे सदैव सफलता प्राप्त करते हैं. ऐसे लोगों पर लक्ष्मी जी की भी कृपा बनी रहती है.
समर्पण-
चाणक्य नीति के अनुसार पति-पत्नी के रिश्ते में समर्पण की भावना बहुत जरूरी है. जब तक रिश्ते में समर्पण की भावना नहीं होगी, तक तक इस रिश्ते में मिठास और मजबूती नहीं आती है. जब समर्पण होता है तो एक दूसरे की कमियां भी आसानी से दूर हो जाती है. इसलिए इस रिश्ते में एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना कम नहीं होनी चाहिए.
आदर और सम्मान-
चाणक्य नीति के अनुसार दांपत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति आदर सम्मान की कमी नहीं होनी चाहिए. जब आदर और सम्मान की कमी आती है तो ये रिश्ते कमजोर पड़ने लगता है. चाणक्य के अनुसार हर रिश्ते की एक गरिमा और आदर होता है. इस बात का एक दूसरे को हमेशा ध्यान रखना चाहिए. दांपत्य जीवन में जब आदर और सम्मान बना रहता है तो सुख-समृद्धि बनी रहती है.

 


Share

Leave a Reply