BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

लगातार लैपटॉप या मोबाइल पर काम करते हैं तो आंखों को यूं दें आराम

लगातार लैपटॉप या मोबाइल पर काम करते हैं तो आंखों को यूं दें आराम
Share

आंखें शरीर का सबसे कोमल हिस्सा होता है। ऐसे में इसका खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। कोरोना महामारी के चलते देश के कई राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है। जिस वजह से लोग घर पर ही ऑफिस का काम कर रहे हैं। मगर, सारा दिन मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप में आंखें गढ़ाए रखने के चलते आंखों में थकावट, डार्क सर्कल्स और आंखों की रोशनी के कम होने की समस्या हो सकती है। इसलिए आज हम आपको इस समस्या को दूर करने के कुछ जरूरी टिप्स बताते हैं।
- एक कटोरी में ठंडा पानी और 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। उस पानी में कॉटन डुबो कर 5-7 मिनट तक आंखों पर रखें। इस प्रक्रिया को दिन में 2-3 बार दोहराएं। इससे आंखों का भारीपन, दर्द व जलन दूर होने के साथ रोशनी बढऩे में भी मदद मिलेगी।
- आंखों पर ठंडे पानी के छींटा मारें। इसके लिए सबसे पहले मुंह में थोड़ा-सा पानी भरें। फिर आंखों पर पानी से छींटा मारें। ऐसा दिन में 2 से 3 बार करने से कुछ ही दिनों में फर्क नजर आएगा। इससे आंखों में होने वाला दर्द, जलन व भारीपन दूर हो फ्रेश फील होगा।
- एक कटोरी में पुदीने के पत्ते डालकर रात भर भिगोएं। सुबह इस पानी में कॉटन डुबोएं और उसे आंखों पर थोड़ी देर के लिए रखें। इससे आंखों की थकान दूर होने के साथ भारीपन व जलन की परेशानी से भी राहत मिलेगी। साथ ही दिनभर तरोताजा महसूस होगा।
- दोनों हाथों को रगड़कर बंद आंखों पर रखें। इसके बाद आंखें खोलकर आई बाल्स को चारों दिशा्ओं में घुमाएं। फिर आंखें बंद करके गहरी सांस लें।
- जो चम्मच लेकर उन्हें ठंडे पानी में कुछ देर के लिए छोड़ दें। इन चम्मचों को उल्टा कर आंखों पर एक मिनट के लिए रखें। चम्मच से मिलने वाली ठंडक से आंखों की थकान दूर होगी।
- लगातार कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन आदि का इस्तेमाल करने की जगह बीच-बीच में ब्रेक लें। हर 1 घंटे के बाद आंखों को थोड़ी देर के लिए बंद करें।

 


Share

Leave a Reply