अवैध खनन ने ली दो बालिकाओं की जान,पढ़िये पूरी खबर'...
शाजापुर : अवैध खनन न सिर्फ प्रशासन को राजस्व की हानि पहुंचा रहा है, बल्कि पिछले कुछ महीनों में आधा दर्जन लोगों की जिंदगियां भी इन गड्ढों ने लील ली है। ताजा मामला सलसलाई थानांतर्गत ग्राम चौकी मुरादाबाद में हुआ, जहां अवैध खनन के तहत खोदे गए गड्ढों में भरे पानी में दो बालिकाओं की डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मूलत: राजस्थान के रामगंज निवासी दो परिवार जिनमें से एक परिवार अस्थायी रूप से चौकी मुरादाबाद की बल्डी के पास तालाब किनारे रहता था और एक परिवार कालापीपल के पास पानखेड़ी में रहता था। दोनों के परिजन साथ थे। परिजन आपस में चर्चा कररहे थे, उसी दौरान एक परिवार के जितेंद्र की दस वर्शीय बालिका इंदेशनी और दूसरे परिवार के गौतम की 11 वर्षीय बालिका सिमरन पास के तालाब में नहाने चली गई। पानी गहरा होने से दोनों ही डूबने लगी। आसपास मदद करने वाला कोई नहीं था। ऐसे में जब तक ग्रामीणों को इस हादसे का पता चला तब तक काफी देर हो चुकी थी। बाद में लोगों ने बालिकाओं को तालाब से बाहर निकाल और सीधे सारंपुर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण करने के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।







.jpeg)












