अवैध धान तस्करी की जानकारी देने पर होंगे पुरस्कृत
कोंडागांव। जिले में धान के समर्थन मूल्य में अवैध खरीदी पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे है। कलेक्टर नीलकंठ टीकाम के द्वारा अपील की गई है कि ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगो की सूचना तथा ऐसे अवैध धान तस्करी करने वाले वाहनों की जानकारी देने वालो को यथा योग्य पुरस्कार दिया जाएगा साथ ही उनका नाम गोपनीय रहेगा। इस हेतु इस संबंध में जिले के समस्त जागरूक एवं प्रबुद्ध नागरिक जिला कलेक्टर 9425598888, पुलिस अधीक्षक 9479190084, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोंडागांव 8839392611, फरसगांव 9406474135, केशकाल 8827662723 एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोंडागांव 8226062057, फरसगांव 9479190093, केशकाल 9479194010 के मोबाइल नंबरो पर सूचना/व्हाट्सअप/मेसेज भेज सकते है।
जिले के सीमा से लगे उड़ीसा राज्य से कुछ बिचैलियो के द्वारा धान छत्तीसगढ़ में लायी जाकर खपाने के प्रयास किये जाते रहे है, जिससे स्थानीय किसानों के हितों को निश्चित रूप से नुकसान होता है। साथ ही साथ राज्य शासन को आर्थिक क्षति भी होती है।







.jpeg)












