BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Imlie: धमाकेदार अंदाज में होगी नए 'आदित्य' की एंट्री, मानस्वी वशिष्ठ के आते ही ऐसे बदलेगी पूरी कहानी

Imlie: धमाकेदार अंदाज में होगी नए 'आदित्य' की एंट्री, मानस्वी वशिष्ठ के आते ही ऐसे बदलेगी पूरी कहानी
Share

टीवी एक्टर गश्मीर महाजनी इन दिनों सीरियल इमली में लीड रोल निभाते हुए नजर आ रहे हैं। गश्मीर इस सीरियल में आदित्य कुमार त्रिपाठी का रोल अदा करते हैं जोकि पेशे से पत्रकार है। आदित्य की निजी जिंदगी में ऐसी उथल-पुथल मची हुई है कि कहानी में रोजाना कोई ना कोई ट्विस्ट जरूर आ रहा है। इस बीच गश्मीर महाजनी ने इस सीरियल को छोड़ने का फैसला कर लिया है। ऐसे में मेकर्स इस समय टीवी इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों को इस रोल के लिए अप्रोच करने में जुटे हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई है कि गश्मीर महाजनी इमली को काफी लम्बे समय से छोड़ना चाह रहे थे। दरअसल गश्मीर अपने मराठी प्रोजेक्ट्स पर भी साथ में ही काम कर रहे हैं लेकिन हेक्टिक शेड्यूल के चलते वो तालमेल नहीं बैठा पा रहे हैं। जब मेकर्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो गश्मीर ने उनके सामने कई ऐसी शर्त रखी जिसे मान पाना प्रोड्यूसर्स के लिए मुश्किल हो रहा था। ऐसे में आखिरकार गश्मीर ने शो को पूरी तरह से छोड़ने का मन बना लिया।
बीते हफ्ते ही खबर आई है कि इमली के मेकर्स ने एक्टर राघव तिवारी को आदित्य कुमार त्रिपाठी के रोल के लिए चुना है। राघव के नाम पर ऑफिशियल मुहर तो नहीं लगी थी लेकिन माना यही जा रहा था कि जल्द ही राघव इस सीरियल में आदित्य बनकर एंट्री लेंगे। बता दें कि राघव इससे पहले जी टीवी के सीरियल हमारी वाली गुडन्यूज में अहम रोल निभा चुके हैं।
राघव का नाम सामने आने के कुछ ही दिन बाद इस सीरियल से मानस्वी वशिष्ठ का नाम जुड़ने लगा है। मानस्वी ने सीरियल इश्क में मरजावां 2 में काम किया है और इस इंडस्ट्री में वो अभी नए ही हैं।
इमली में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मानस्वी वशिष्ठ की एंट्री इस सीरियल में एकदम फिल्मी अंदाज में होने वाली है। इमली के करेंट ट्रैक के मुताबिक आदित्य इन दिनों पगडंडिया में है। वहां पर वो एक आतंकवादी का इंटरव्यू लेने पहुंचा है। यही पर स्थिति ऐसी बनेगी कि आदित्य गायब हो जाएगा। उसके घरवाले परेशान हो जाएंगे और पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाएंगे।
धमाकेदार होगी मानस्वी वशिष्ठ की एंट्री
आने वाले दिनों में इमली में दिखाया जाएगा कि आदित्य पगडंडिया से सही सलामत वापस लौट आएगा और अपने मिशन पर कामयाब भी होगा। यही से मेकर्स इमली में मानस्वी वशिष्ठ की एंट्री करवाने वाले हैं। कई रिपोर्ट्स में ऐसा भी बताया जा रहा है कि इमली जल्द ही विदेश पढ़ाई करने चली जाएगी। इसके बाद कहानी में एक के बाद एक कई मजेदार ट्विस्ट आएंगे। वैसे आप मानस्वी वशिष्ठ को इस सीरियल में देखने के लिए कितने उत्सुक हैं?
 


Share

Leave a Reply