लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

हाईकोर्ट का अहम फैसला...पति के गुजरने के बाद ससुर से भरण पोषण का दावा कर सकती है पत्नी

हाईकोर्ट का अहम फैसला...पति के गुजरने के बाद ससुर से भरण पोषण का दावा कर सकती है पत्नी
Share

 बिलासपुर। हिन्दू विधवा के भरण पोषण मामले में हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि यदि हिन्दू विधवा (Hindu widow) अपनी आय या अन्य संपत्ति से अपना भरण पोषण (Maintenance) करने में असमर्थ हो, वह खुद की या पति की भी संपत्ति से भरण पोषण प्राप्त करने में असमर्थ है, तो अपने ससुर से भरण पोषण का दावा कर सकती है।

बता दें कि, ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जहां महिला के पति के मौत के बाद बहू को ससुर ने घर से निकाल दिया था. जिसके बाद भरण-पोषण की मांग को लेकर विधवा बहू ने कुटुंब न्यायालय जांजगीर-चांपा (Family Court Janjgir-Champa) में याचिका लगाई थी. जिसके बाद बहू के पक्ष में आए फैसले को ससुर ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हालांकि हाईकोर्ट ने भी महिला के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा कि पति की मौत के बाद हिंदू विधवा अपने ससुर से भरण पोषण का दावा कर सकती है। जानकारी के अनुसार, इस मामले की सुनवाई जस्टिस गौतम भादुड़ी (Justice Gautam Bhaduri) के डिविजन बेंच में हुई, जिसके बाद महिला के पक्ष में हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है।


Share

Leave a Reply