नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: अगर आपके पास भी है खाता तो पढ़ें बैंक की ये सलाह

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: अगर आपके पास भी है खाता तो पढ़ें बैंक की ये सलाह
Share

अगर आप भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। देश के सबसे बड़े बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना दी है। बैंक ने अपने कस्टमर्स को आधार कार्ड और पैन लिंक करने की अपील की है। एसबीआई ने अपने खाताधारकों को 31 मार्च से पहले अपने पैन को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए कहा है।
ग्राहकों को हो सकती है परेशानी
SBI ने कहा है कि अगर वे पैन-आधार लिंक कराने में विफल रहते हैं, तो उन्हें बैंकिंग सेवा का आनंद लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। एसबीआई ने ट्वीट किया, 'हम अपने ग्राहकों को सलाह देते हैं कि वे किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए अपने पैन को आधार से लिंक करें और निर्बाध बैंकिंग सेवा का आनंद लेते रहें। बैंक ने कहा कि समय सीमा तक आधार के साथ पैन नहीं जोड़े जाने पर यह अमान्य माना जाएगा। ट्वीट में आगे कहा गया है कि पैन को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। यदि पैन और आधार लिंक नहीं हैं, तो पैन निष्क्रिय हो जाएगा और पैसे संबंधि लेनदेन में दिक्कतें आ सकती हैं।
पैन को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें -
1. आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाएं।
2. लिंक आधार सेक्शन पर क्लिक करें।
3. अब अपना पैन नंबर, आधार नंबर और नाम भरें।
4. 'लिंक आधार' विकल्प पर क्लिक करें और आपका पैन आधार लिंकिंग पूरा हो जाएगा।
 


Share

Leave a Reply