BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दिल्ली के कनॉट प्लेस में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में धरे गए 2 बदमाश

दिल्ली के कनॉट प्लेस में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में धरे गए 2 बदमाश
Share

दिल्ली के कनॉट प्लेस में बुधवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। शंकर मार्केट में हुए एनकाउंटर में 2 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर एक अन्य घटना में दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में मोटरसाइकल पर सवार 2 अज्ञात बदमाशों ने एक कार पर गोलियां चलाईं। खबरों के मुताबिक, बदमाशों के साथ हुए इस एनकाउंटर के बाद घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है और जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर एक अन्य घटना में दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में मोटरसाइकल पर सवार 2 अज्ञात बदमाशों ने एक कार पर गोलियां चलाईं।


पुलिस ने बताया कि कार में जान मोहम्मद (25) और उसके पिता अकबर अली सवार थे। मोहम्मद कार चला रहा था। इस दौरान वे दोनों सुरक्षित बच गए। पुलिस ने बताया कि हसनपुर डिपो और कड़कड़ी मोड़ के बीच मंगलवार सुबह करीब पौने 10 बजे यह घटना हुई। मोहम्मद की शिकायत के अनुसार वह और उसका पिता एक मामले की सुनवाई के लिए कड़कड़डूमा अदालत जा रहे थे, तभी मोटरसाइकल पर सवार होकर आए 2 बदमाशों ने बीच रास्ते में उनकी कार रोकी और कार के आगे के शीशे पर गोलियां चलाईं। बदमाशों ने हेलमेट पहना था, जिसके कारण उनके चेहरे दिखाई नहीं दे रहे थे।

Share

Leave a Reply