नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

फेमस चर्च के सामने अश्लील पोज में फोटो खिचवाना कपल्स को पड़ा भारी, पुलिस ने किया अरेस्ट

 फेमस चर्च के सामने अश्लील पोज में फोटो खिचवाना कपल्स को पड़ा भारी, पुलिस ने किया अरेस्ट
Share

कई बार ऐसा होता है जब फोटोशूट के ऐसे मामले सामने आते हैं कि वे चर्चा का विषय बन जाते हैं। रूस से एक ऐसा मामला सामने आया है जब एक कपल ने एक चर्च के सामने अश्लील फोटोशूट कराया। इसके बाद जैसे ही यह फोटो वायरल हुआ, लोगों ने इस पर आपत्ति जतानी शुरू कर दी। इसके बाद यह मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को एक्शन लेना पड़ गया और पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दरअसल, यह मामला रूस के एक चर्च का है। 'डेली स्टार' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तजाकिस्तान के एक वीडियो ब्लॉगर रसलान ने अपनी पार्टनर के साथ इस फेमस चर्च के सामने फोटोशूट करवाया। आरोप है कि उन्होंने काफी अश्लील पोज देते हुए कुछ तस्वीरें खिंचवाईं हैं। जैसे ही यह तस्वीरें वायरल हुईं, बवाल मच गया, लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

फोटो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी काफी हंगामा मच गया और काफी लोग फोटो पर आपत्ति जताने लगे। जिस तस्वीर को लेकर लोगों की आपत्ति सामने आई है, उसमें दोनों काफी अश्लील तरीके से नजर आए हैं। इतना ही नहीं इस फोटो में महिला ने एक जैकेट पहनी है जिसके पीछे पुलिस लिखा है। मामला ज्यादा बढ़ने पर पुलिस ने भी जांच शुरू की, जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद रसलान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, लड़के को दस दिन की जेल की सजा सुनाई गई है। सजा काटने के बाद उसे तजाकिस्तान डिपोर्ट कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं इस लड़के ने लोगों की भावनाएं आहत करने के लिए माफी भी मांगी है और कहा है कि वो ऐसा फिर कभी नहीं करेगा। फिलहाल उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। रिपोर्ट्स में इस बात का भी जिक्र है कि जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है, वह तजाकिस्तान का फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। इसके वीडियो ब्लॉग काफी पॉपुलर होते हैं जिसमें वो अनजान लोगों के साथ प्रैंक करता है। इससे पहले के कुछ वीडियो में वो मॉस्को पुलिस को परेशान करते और मेट्रो में उनसे बचकर भागते हुए नजर आ चुका है। तब भी वह काफी चर्चा में रहा है।
 

Share

Leave a Reply