BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरातऔर तमिलनाडु में दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी का रुझान लगातार जारी

महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरातऔर तमिलनाडु में दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी का रुझान लगातार जारी
Share

नईदिल्ली।  पांच राज्‍यों महाराष्‍ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में कोविड-19 के दैनिक नये मामलों में बढ़ोतरी के रुझान लगातार मिल रहे हैं।पिछले 24 घंटों में कुल मिलाकर 78.41 प्रतिशत नये मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में 26,291 नये मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्‍ट्र में 16,620 (दैनिक नये मामलों का 63.21 प्रतिशत) दैनिक नये मामले दर्ज किए गए हैं, जो दैनिक नये मामलों में अधिकतम है। इसके बाद 1,792 और 1,492 नये मामलों के साथ क्रमश: केरल और पंजाब का स्‍थान है। आठ राज्‍यों में दैनिक आधार पर कोरोना मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। ये राज्‍य हैं- महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, मध्‍यप्रदेश, दिल्‍ली, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा। पिछले एक महीने में केरल में निरंतर नये मामलों में गिरावट के रुझान हैं। भारत में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामले आज 2,19,262 तक पहुंच गए हैं, जो अब तक के कुल संक्रमित मामलों का 1.93 प्रतिशत है। तीन राज्‍यों महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में भारत के कुल संक्रमित मामलों का 77 प्रतिशत हिस्‍सा हैं। केवल महाराष्‍ट्र में देश के कुल संक्रमित मामलों के 58 प्रतिशत से अधिक मामले पाये गये हैं। दूसरी ओर, भारत 3 करोड़ के कुल टीकाकरण के लक्ष्‍य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आज सुबह 7 बजे तक प्राप्‍त अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार देश में 5,13,065 सत्रों के जरिये 2,99,08,038 वैक्‍सीन की डोजलोगों को दिए जा चुकी है। इनमें 73,55,755 एचसीडब्ल्यू (पहली डोज), 43,05,118 एचसीडब्ल्यू (दूसरी डोज), 73,40,423 एफएलडब्ल्यू (पहली डोज) और 11,50,535 एफएलडब्ल्यू (दूसरी डोज), 45 वर्ष से अधिक आयु के अन्‍य रोगों से ग्रस्त 14,64,014 लाभार्थी (पहली डोज) और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 82,92,193 लाभार्थियों को दी गई डोज शामिल हैं।

 


Share

Leave a Reply