BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रायपुर सहित अन्य राज्यों में छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी ने टैक्स चोरी को लेकर की, अनेक स्थानों पे छापे-मारी, जाने पूरी खबर

 रायपुर सहित अन्य राज्यों में छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी ने टैक्स चोरी को लेकर की, अनेक स्थानों पे छापे-मारी, जाने पूरी खबर
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आरही है जहां छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी ने आज टैक्स चोरी को लेकर प्रदेश के अनेक स्थानों पर छापामार कार्रवाई की है। ये कार्रवाई राजश्री, विमल, पान बहार, पान पराग, रंजनीगंधा, पान राज जैसे अनेक पान मासाला बेचने वालों लोगों के ख़िलाफ़ की गई है। स्टेट जीएसटी के इन्फोर्समेंट हेड गोपाल वर्मा के नेतृत्व में करीब 200 अधिकारियों और कर्मचारियों ने छापा मारा है। यह कार्रवाई रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर, जगदलपुर, अंबिकापुर सहित अनेक जिलों में चल रही है। 
 
 
स्टेट जीएसटी कमिश्नर रमेश शर्मा ने कहा कि टैक्स चोरी को लेकर जो शिकायतें मिली थी उसके के तहत छापा मारा गया है। प्रदेश भर में यह कार्रवाई चल रही है। यह कार्रवाई पान मसाला बेचने वाले व्यापारियों के यहाँ की गई है। हमारे अधिकारी और कर्मचारी अलग-अलग जगहों पर टैक्स चोरी की पड़ताल कर रहे हैं 
 
 
वहीं इन्फोर्समेंट हेड गोपाल वर्मा का कहना हैं कि जीएसटी मंत्री के निर्देश पर हमने प्रदेश भर छापामार कार्रवाई की है। कार्रवाई बस्तर लेकर सरगुजा और राजनांदगांव से लेकर रायगढ़ तक चल रही है। हमें अनेक जगहों पर स्टॉक मिले हैं। सर्वाधिक स्टॉक बिलासपुर में मिले हैं। बहुत सारे स्थानों पर चालानी कार्रवाई भी जा रही है। अभी यह कार्रवाई दो दिनों तक चलेगी। जरूरत पड़ी तो दो दिन के बाद भी कार्रवाई जारी रह सकती है।

हो सकता है करोड़ो का खुलासा-
बताया जा रहा कि इस छापा मार कार्रवाई में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा हो सकता है। क्योंकि टैक्स चोरी की ढेर सारी शिकायतें राज्य जीएसटी को मिल रही थी। फिलहाल इस मामले की पूरी जानकारी छापामार कार्रवाई पूरी होने के बाद सामने आएगी।
 

Share

Leave a Reply