नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

चिकन विंग्स की जगह जब महिला को रेस्टोरेंट में दे दिया गया मुर्गे का पूरा सिर, महिला की निकल पड़ी चींखे

चिकन विंग्स की जगह जब महिला को रेस्टोरेंट में दे दिया गया मुर्गे का पूरा सिर, महिला की निकल पड़ी चींखे
Share

पेनसिल्वेनिया | एक महिला उस वक्त चौंक गई जब उसे रेस्टोरेंट में परोसे गए चिकन में मुर्गे का पूरा सिर दे दिया गया. महिला मुर्गे के सिर को देखकर बुरी तरह डर गई. महिला ने बताया था कि उसने चिकन विंग्स ऑर्डर किया था लेकिन उसमें मुर्गे का सिर ही परोस दिया गया जो फ्राई किया गया था.
ब्रिटनी पॉलहैमस नाम की महिला ने इस घटना को लेकर बताया कि उन्होंने पेनसिल्वेनिया के विलियम्सपोर्ट में ओल्ड स्कूल पिज्जा से चिकन विंग्स ऑर्डर किया था.

महिला ने मीडिया को बताया, "मैंने एक पीस उठाया और वो ठीक था. मैंने जैसे ही दूसरा चिकन विंग्स उठाया उसके आकार को देखकर चौंक गई क्योंकि उसका आकार अजीब था,"

महिला प्लेट में मुर्गे के पूरे सिर को देखकर डर गई और प्लेट की कुछ तस्वीरें लीं और उन्हें ऑनलाइन पोस्ट कर दिया. महिला ने कहा, "मुझे इसे पोस्ट करना पड़ा क्योंकि यह हर दिन जैसा नहीं था. आप अपना विंग कंटेनर खोलें और उसमें चिकन विंग्स की जगह चिकन का सिर मिले तो ये चौंकने वाली बात है.

महिला ने कहा. "मैंने कभी भी कंटेनर खोलने के बाद उसमें चिकन का सिर मिलेगा इसकी कल्पना नहीं की थी. उसने ओल्ड स्कूल पिज्जा से संपर्क किया और इस घटना के बार में बताया.

 


Share

Leave a Reply