रायपुर में बहु और बेटे ने बूढी मां को घर से निकाला, पुलिस नही कर रही कोई कार्यवाही
रायपुर, जिस मां ने अपनी कोख में 9 माह रखकर पुत्र का जन्म दिया, वही पुत्र मां का बुढ़ापे में सहारा बनने के बजाए पत्नी के कहने में आकर वयोवृद्ध मां को घर से निकाल दे तो इससे ज्यादा निंदनीय कुछ नहीं हो सकता। स्वर्गीय पीएन सिंह पूर्व प्राध्यापक हार्टीकल्चर डिपार्टमेंट की वयोवृद्ध पत्नी श्रीमती दुर्गावती सिंह ने आज प्रेसक्लब पहुंचकर उनके बहु बेटे द्वारा अपंग मां को घर से निकालने की व्यथा फूट-फूटकर रोते हुए व्यक्त की। श्रीमती सिंह ने बताया कि उनके स्वर्गीय पति ने प्रोफेसर कालोनी जोरा में छोटी-छोटी बचत कर मकान का निर्माण करवाया था। मृत्यु से पूर्व वे दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। उसी दुर्घटना में श्रीमती सिंह भी अपंग हो गईं। आज जब उन्हें सहारे की जरूरत है तब पुत्र द्वारा बहुु के कहने में आकर मां को शारीरिक एवं मानसिक प्रताडऩा दी जा रही है। वर्तमान समय में वे अपनी पुत्री के साथ कोरबा में निवासरत हैं। इस संबंध में श्रीमती सिंह ने पुलिस अधीक्षक रायपुर को बहु बेटे द्वारा घर से निकाले जाने की शिकायत की थी, उस पर अब तक संबंधित थाने द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। श्रीमती सिंह ने बहु पर आरोप लगाया कि वे अपने पिता राजसिंह एवं उनके भाई जो वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ शासन में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं के बहकावे में आकर उनके पति द्वारा बनाए गए मकान से उन्हें निकाल दी है। उन्होंने बताया कि शारीरिक अस्वस्थ्यता के चलते उन्हें चलने फिरने में काफी तकलीफ होती है। बहु द्वारा मकान में रहने के दौरान बुढिय़ा को जल्दी बाहर निकालो कहकर रोज शोर-शराबा किया जाता था। पुत्र निजी कंपनी में सेक्युरिटी गार्ड का काम करता है। वह भी अपनी पत्नी के कहने में आकर उन्हें घर में रखने के लिए तैयार नहीं है।







.jpeg)












