एकतरफा प्यार के चक्कर में सनकी आशिक ने उठाया ये गलत कदम.........
झारखंड के खरौंधी थाना क्षेत्र के करिवाडीह गांव से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, एकतरफा प्यार में पागल एक सनकी आशिक ने सभी हदों को पार कर दिया और एक छात्रा की हत्या कर दी. युवक का नाम इम्तियाज अंसारी है, जो कि स्कूली छात्रा से एक तरफा मोहब्बत करता था और उससे शादी भी करना चाहता था. उसके सिर पर लड़की को पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने की सनक सवार हो गई. मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि वह लड़की से एकतरफा प्यार करता था और शादी करना चाहता था. घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया.
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक छात्रा का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. हमले में शबनम नाम की लड़की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. उसकी सहेलियां डर के मारे भाग गई. इम्तियाज ने जिस पिस्टल से गोली मारी, उसे घटना स्थल पर ही फेंककर कर भाग गया. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी गांव पहुंचे और उन्होंने जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही.
एसडीपीओ ने बताया कि पहले से ही इम्तियाज शबनम को परेशान करता था. शबनम के परिजनों ने इम्तियाज के पिता से उसकी शिकायत की. शिकायत के बाद इतिहास को गुजरात भेज दिया गया. आरोपी शादी के लिए कई बार शबनम पर दबाव डालता रहा. लेकिन लड़की के परिजनों ने शादी से साफ इंकार कर दिया और शबनम से उसके मिलने पर रोक लगा दी. लेकिन आरोपी ने चाकू से गोद ने के बाद छात्रा को पिस्टल से गोली मार दी. मंगलवार की दोपहर शबनम खातून छुट्टी के बाद घर जा रही थी. तभी रास्ते में पहले से घात लगाए हुए इम्तियाज बैठा था. उसने शबनम खातून को रोककर पर उसके साथ बहस की और उसके बाद उसे चाकू से गोद दिया.
यह घटना झारखंड के खरौंधी थाना क्षेत्र के करिवाडीह गांव की है. चाकू से गोदने के बाद आरोपी ने छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी. बता दें कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं. कुछ दिन पहले ही आरोपी सूरत से गांव लौटा था. उसने शबनम को धमकी दी थी कि वह से शादी कर ले, वरना वह उसे गोली मार देगा. जब शबनम ने यह बात अपनी मां को बताई, तो उसके घर वालों ने फिर से इम्तियाज के परिवारवालों से उसकी शिकायत की थी.







.jpeg)












