बाईक में दो युवको ने चैन स्केनिंग की घटना को दिया अंजाम, महिला के गले से लूट लिया सोने का हार
बिलासपुर। आमतौर पर चैन स्केनिंग की घटनाएं शहरो में सुनाई पड़ती है ,लेकिन चैन स्नेकरों की बदमाशी से अब गाँव भी अछूता न रहा। सेमरताल में आज दोपहर ढाई बजे ऐसी ही घटना घटी। आँगन बाड़ी कार्यकर्ता बिजमा गहवई सेमरताल से जलसो जाने वाली सड़क किनारे अपने घर के सामने खड़ी थी तभी बाईक में दो युवक जिसमें बाईक चालक रंग सांवला,कद ऊँचा था ,मुँह ढका था। दोनो की उम्र बीस से पच्चीस वर्ष है। जो छत्तीसगढ़ी में बात कर रहे थे।
वाहन चालक ने हरिश वर्मा और रामकुमार मानिकपुरी का पता पूछा और मौका पाते ही पीछे बैठे शख्श ने महिला के गले से सोने का हार जिसमें ग्यारह फर का माला व गेंहू दाना था झटक लिया और जलसो की ओर भाग निकले। महिला अकेली थी रोती चिल्लाती रही। पर कोई आते इससे पहले अपराधी फरार हो गये। इसकी सूचना कोनी थाने में दी जा चुकी है।







.jpeg)
.jpg)











