नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बर्थडे पार्टी में 'तू' कहने पर हुवा बवाल और फिर चाकूबाजी तक जा पहुंची बात, एक युवक की मौत

 बर्थडे पार्टी में 'तू' कहने पर हुवा बवाल और फिर चाकूबाजी तक जा पहुंची बात, एक युवक की मौत
Share

देश की राजधानी दिल्‍ली के प्रेमनगर थाना एरिया में एक बर्थडे पार्टी (Birthday Party) में झगड़े के दौरान एक 21 वर्षीय युवक की मौत (Death) का मामला सामने आया है. जबकि इस झगड़े में एक और युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसको इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची प्रेमनगर थाना पुलिस (Premnagar Police Station) तीन लोगों को पकड़ लिया है.इसके अलावा पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, बर्थडे पार्टी में झगड़े की वजह 'तू' शब्‍द बना. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि झगड़े की शुरुआत आपस में तू कहने की वजह से हुई थी. यही नहीं, हमला करने वालों ने दोनों युवकों पर तू की जगह आप बोलने के लिए भी दबाव डाला था. इसके बाद आपस में बहस और गाली गलौज के साथ झगड़ा बढ़ गया. फिर मामला चाकूबाजी तक जा पहुंचा. यही नहीं, इस घटना के बाद मौके पर दशहत फैल गई थी. वहीं, पुलिस ने युवक का शव कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बहरहाल, दिल्‍ली के प्रेम नगर थाना पुलिस के मुताबिक, बर्थडे पार्टी में हुए झगड़े में दो युवको पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ. इस दौरान एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, तो दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज के लिए दिल्‍ली केसंजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घायल युवक का नाम नितिन सिंह है और उसकी उम्र 24 साल है. जबकि मृतक युवक का नाम वीरेंद्र कुमार उर्फ विक्कू (उम्र 21 ) है.
 

Share

Leave a Reply