BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

माना कैंप इलाके में मिली महिला व बच्ची की अधजली लाश, शरीर पर चोट के निशान

माना कैंप इलाके में मिली महिला व बच्ची की अधजली लाश, शरीर पर चोट के निशान
Share

पुलिस जुटी जांच में 

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र  में मां बेटी की अधजली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।  मिली जानकारी के अनुसार माना कैंप के ग्राम नकटी के पास खुले मैदान में आज सुबह मां बेटी की लाश अधजली लाश को देखकर घटना की सूचना किसी ने थाने में दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर आसपास के गांव वालों से महिला व बच्ची की शिनाख्ती के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ग्राम नकटी इलाके के राइस मिल के पास करीब 25 वर्षीय महिला और 4 वर्ष के बच्चे का शव मिला है। गांव के ग्रामीणों की सूचना के बाद खुद एसएसपी आरिफ शेख घटना स्थल पर जायजा लेने पहुंचे हैं। जांच में प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या लग रहा है। क्योंकि शरीर पर चोंट के भी निशान दिख रहे हैं।  इससे साफ जाहिर होता है कि हत्या करने के बाद शव को जलाया गया है। पुलिस व फोरेंसिक की टीम घटनास्थल पर जांच में जुटी हुई है वहीं अलग-अलग पुलिस की टीम बनाकर घटना के संबंध में विवेचना की जा रही है। मां बेटी की अधजली डेडबॉडी के संबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या का खुलासा हो पाएगा। 

Share

Leave a Reply