नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राजधानी के बीआरटीएस बस में युवती ने एक युवक का कॉलर पकड़कर पटका और कहा आ.. अब मुझे घूर...

 राजधानी के बीआरटीएस बस में युवती ने एक युवक का कॉलर पकड़कर पटका और कहा आ.. अब मुझे घूर...
Share

रायपुर| राजधानी से एक मामला सामने आया है जहां एक युवती ने बीआरटीएस बस में एक युवक का कॉलर पकड़कर पटक दिया। बताया जा रहा है की रायपुर से नया रायपुर जा रही बीआरटीएस बस में गुरुवार रात 8:45 बजे एक 20 साल की युवती अचानक अपनी सीट से उठी और युवक का कॉलर पकड़कर पटक दिया और बोली आ अब मुझे घर...

बस में अक्सर घूरता था युवक- 
इसके बाद युवती ने उस पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। युवती आरोप लगा रही थी कि वह उसे अक्सर घूरता रहता है और एक साल से उसका पीछा कर रहा है। हालाकिं इस घटना की शिकायत नया रायपुर स्थित राखी थाना पुलिस तक नहीं पहुंची। यात्रियों ने बीच बचाव किया लेकिन युवती इनका आक्रोशित थी कि रुकने का नाम नहीं ले रही थी। यात्री कुछ समझ पाते सेक्टर 27 के बस स्टॉप पर युवती उतर गई। वहां पर पहले से उसका भाई मौजूद था। हालांकि, देर रात तक मामला थाने नहीं पहुंचा था।

बोली.... आ मुझे घूर...
लोगों के अनुसार , रायपुर से शाम को यात्रियों को लेकर बीआरटीएस बस निकली थी। एकात्म पथ बस स्टॉप से जैसे ही गाड़ी बढ़ी ड्राइवर की सीट के पीछे बैठी युवती अचानक अपने सीट से उठी और विकलांग सीट पर बैठे 40 साल के व्यक्ति का कॉलर पकड़कर बोली.... आ मुझे घूर... एक साल से मेरा पीछा कर रहे हो,.... अब घूर कर दिखा.... . कहकर लात -घूंसे से मारना शुरू कर दिया।

बसस्टॉप पर भाई को भी बुलाया-
लोगों के अनुसार युवती बार -बार इन्ही शब्दों को दोहरा रही थी। मारपीट के दौरान युवती ने अपने भाई को भी सेक्टर 27 बसस्टॉप पर बुला लिया था। एकात्म पथ से सेक्टर 27 तक 40 साल के व्यक्ति को मारते हुए युवती लेकर आई थी। गौरतालाब है कि बीआरटीएस बस में अधिकतर सरकारी अधिकारी और कर्मचारी यात्रा करते है।

यात्रियों ने बताया दो दिन पहले युवती और पुरुष के बीच बहसबाजी-
लोगों ने बताया कि रायपुर से पीड़ित चुपचाप सीट पर बैठा हुआ था। ऐसा एक बार भी नहीं लगा कि वह युवती को देख रहा है या उसका पीछा कर रहा है। विकलांग सीट खाली होने की वजह से वह वहां बैठा था। युवती अचानक ही चिल्लाते हुए हमलावर हो गई। यात्रियों ने बताया कि इससे पहले भी उस व्यक्ति का विवाद युवती से हो चुका है। दो दिन पहले युवती और पुरुष के बीच बहसबाजी होने की बात कही जा रही है। गुरुवार रात को जब विवाद हुआ तब भी किसी ने पुरुष द्वारा बदसलूकी या किसी हरकत को महसूस नहीं किया।

मारपीट से हड़बड़ाया ड्राइवर-
बीएसटीएस बसों में सिर्फ ड्राइवर होते है। कंडक्टर नहीं होते है। अचानक मारपीट की घटना देख ड्राइवर भी हड़बड़ा गया। यात्री बीचबचाव का प्रयास कर रहे थे, लेकिन युवती रुकने को तैयार नहीं थी। वह पुरुष को लगातार गलियां देते हुए ताबड़तोड़ उसे पिट रही थी। हड़बड़ाहट में ड्राइवर ने बस सेक्टर 27 में रोक दी। तब तक युवती ने अपने भाई को मारपीट की सूचना देकर बुला लिया था।
 

Share

Leave a Reply