BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी में एक मनचले ने घर में घुसकर महिला को फेंका छत से नीचे, हालत गंभीर

 राजधानी में एक मनचले ने घर में घुसकर महिला को फेंका छत से नीचे, हालत गंभीर
Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक महिला का पीछा करने वाले मनचले ने उसके घर में घुसकर महिला को छत से नीचे फेंक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी ने भागने से पहले महिला के मामा पर भी हमला किया, जिससे उसके सिर पर चोट आई। 

यह घटना राज्य की राजधानी के गुडंबा इलाके की है। खून से लथपथ पीडि़ता की चीख सुनकर मदद के लिए आगे आए पड़ोसियों ने तुरंत उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

शिव के रूप में पहचाने जाने वाला हमलावर पिछले कई हफ्तों से महिला का पीछा कर रहा था।
महिला के चाचा ने कहा, शिव हमारे घर में घुसा और जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने मुझे पीटा। बाद में उसने मेरी भतीजी के साथ मारपीट की और उसे छत से नीचे फेंक दिया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी), उत्तरी क्षेत्र, प्राची सिंह ने कहा कि महिला एक निजी अस्पताल में भर्ती है और खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा, हमने आरोपी को पकडऩे के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि यौन उत्पीडऩ, गैर इरादतन हत्या के प्रयास और दंगा करने के आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Share

Leave a Reply