राजधानी में महिला ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचा, महिला के खिलाफ 420 का मामला दर्ज, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर । फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के मामले में दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
घटना की शिकायत श्रीमती शारदा सिंह निवासी सिटी पैराडाईल बिल्डिंग वीआईपी रोड मौलीमाता विहार तेलीबांधा ने थाने में की है। प्रार्थिया द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार आरोपिया इंद्रजीत कौर से शारदा सिंह ने अग्रोहा कालोनी स्थित 4800 वर्ग फीट जमीन जिसका खसरा नंबर 370/1,2 का भाग प्लाट नं पी 4/5 क्रय किया था। जमीन खरीदने के बाद शारदा सिंह को पता चला कि इंद्रजीत कौर ने उक्त जमीन का फर्जी मुक्तयारनामा तैयार कराकर उसे बेची है। पुलिस ने प्रार्थियां की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया है।







.jpeg)












