चैन स्नेचिंग लूट के मामले में पुलिस के हाथ खाली, आरोपियों की तलाश जारी, जाने पूरी खबर...
महासमुंद। बुधवार दोपहर शहर के दो स्थानों में हुई चैन स्नेचिंग की घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस इस मामले में सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर टीम बनाकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। शहर के अंदर हुई दोनों घटनाओं में बाइकर्स ने वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाया। घटना के बाद से पुलिस सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर लूट के आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी है। हालांकि घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस लुटेरों के संबंध में कोई सुराग नहीं जुटा पाई है।
पढ़ें : वेतन नही मिलने से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कोतवाली थाना प्रभारी राकेश खुटेश्वर ने बताया कि लुटेरों की तलाश जारी है, जल्द ही लुटेरे उनकी हिरासत में होंगे। पहली घटना दोपहर 2.15 बजे स्वाध्याय भवन के पास डीजे बंगला के पास हुई जबकि दूसरी चेन स्नेचिंग बीटीआई रोड में बिजली ऑफिस के पीछे स्थित कॉलोनी में हुई। पुलिस के अनुसार क्लबपारा निवासी कुसुम पटेल (67) सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। वहां से ऑटो लेकर वे लौटीं और कचहरी चौक के पास उतरकर पैदल घर जाने के लिए निकली। दोपहर करीब 2.15 वो डीजे(डिस्ट्रिक्ट जज) बंगला के पास बरगद के पेड़ तक पहुंचीं थीं, तभी बाइक सवार 2 लोगों ने पीछे से उनकी चेन छीन ली और भाग गए। घटना के ठीक एक घंटे बाद इन्हीं बाइकर्स ने बीटीआई रोड में बिजली ऑफिस के पीछे एक कॉलोनी में घर के बाहर टहल रही वृद्धा रोहिणी साहू को निशाना बनाया।







.jpeg)












