जैव विविधता दिवस के उपलक्ष में इको क्लब भूगोल विभाग एवं NSS दुर्गा महाविद्यालय द्वारा सकोरा वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रायपुर | जैव विविधता दिवस के उपलक्ष में इको क्लब भूगोल विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में सकोरा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही परिचर्चा भी रखी गई जिसमें सभी ने अपने विचार रखे राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी सुनीता चंसोरिया ने बताया कि आज भी लोग जैव विविधता को लेकर जागरूक नहीं हैं वह अभी भी पर्यावरणीय प्रदूषण पर ही चर्चा करते हैं | हमें जैव विविधता की महत्ता को समझना होगा भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉक्टर जेके होता ने बताया कि दुनिया में जितने भी जीव हैं वह सब एक दूसरे से जुड़े हुए हैं इसलिए जैव विविधता का बने रहना बचें रहना हमारे अस्तित्व के लिए जरूरी है | साथ ही विद्यार्थियों ने सकोरे लेकर अपने अपने घरों में लगाने का संकल्प लिया एवं गर्मियों में पक्षियों के लिए दाना पानी बहुत जरूरी है एक छोटी सी कोशिश इको क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने संकल्प के रूप में ली मधु कुमारी, उपासना, सुनीति, उमा, भावना, आलोक, राजेश, गोविंद, लीलावती, सरिता, विजयलक्ष्मी, मोनिका, विजय, टिकेश्वरी, केशव, खिलावन, ममता, नंदिनी आदि उपस्थित रहे |








.jpeg)












