महर्षि वल्मिकी वार्ड में भाजपा के राजीव अग्रवाल को जनता का ज़बरदस्त जनसमर्थन, वार्डवासी देख रहे है उनको रायपुर के अगले महापौर के रूप में
रायपुर,प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासत गरमाते जा रही हैं. रायपुर के महर्षि वाल्मिकी वार्ड क्रमांक 32 का समीकरण भी बेहद रोचक हो चुका हैं.
नगर निगम के 70 वार्ड में से सभी लोगों की नज़र 32 नंबर में बनी हुई हैं. यह मुख्य वार्ड इसलिए क्यूंकि भाजपा ने पार्षद चुनाव में इस वार्ड से अपने सबसे बड़े प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। भाजपा से वार्ड 32 के उम्मीदवार है 'राजीव कुमार अग्रवाल' जो भाजपा के रायपुर जिला अध्यक्ष भी है।
कांग्रेस की एकजुटता में कमी का सीधा फायदा भाजपा को मिल रहा हैं और राजीव कुमार अग्रवाल जैसे वरिष्ठ नेता को भरपूर जनसमर्थन मिल रहा हैं.
सूत्रों की माने तो राजीव कुमार अग्रवाल भाजपा के महापौर प्रत्याशी भी कहे जा रहें है इसलिए जनता के बीच उन्हें समर्थन अधिक मिल रहा है। क्यूंकि जनता के पास मौका है अपने वार्ड के व्यक्ति को महापौर बनाने का और जनता का मूड भी लग ही रहा है इस मौके पर चौका मारने का।







.jpeg)












