BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : राजधानी के मांडर क्षेत्र में 7 दोस्तों ने बनाया 13 साल की नाबालिग को अपने हवस का शिकार, इस बहाने से बुलाया था नाबालिग को मिलने

बड़ी खबर : राजधानी के मांडर क्षेत्र में 7 दोस्तों ने बनाया 13 साल की नाबालिग को अपने हवस का शिकार, इस बहाने से बुलाया था नाबालिग को मिलने
Share

रांची | झारखंड  की राजधानी रांची के मांडर में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पीडि़ता अपने दोस्त के झांसे में आकर घूमने गई थी, जहां उसके साथ, उसके दोस्त और अन्य छह लड़कों ने दुष्कर्म किया. पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि छात्रा का मेडिकल टेस्ट कराया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है

दरअसल, गुरुवार की देर रात एक 13 साल की छात्रा के साथ 7 नाबालिग लड़कों ने दुष्कर्म किया था. इस मामले को लेकर लड़की ने शुक्रवार को मांडर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने सात में से 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है. जबकि 3 आरोपी अभी भी फरार हैं.
लड़की ने थाने में बताया कि उसके एक परिचित दोस्त ने उसे फोन कर एक स्थान पर बुलाया और वहां से उसे वह घूमाने की बात बोल कर अपनी बाइक में बैठा कर एक सुनसान जगह पर ले गया. उस स्थान पर वहां पहले से उसके अन्य छह दोस्त मौजूद था. सातों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उसकी एक सहेली के घर के पास उसे छोड़ दिया. जहां पीडि़ता ने रात गुजारी.सुबह अपने घर पहुंचने के बाद उसने घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी. जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज कराई. मांडर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 में से 4 आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया है.
शनिवार को लड़की की मेडिकल जांच भी पुलिस द्वारा करवा ली गई है. थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह ने बताया कि अन्य 3 आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है, शीघ्र ही वह भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. बता दें कि इससे पहले मैसूर से भी ऐसी ही घटना सामने आई थी. यहां मेडिकल की पढ़ाई करने वाली छात्रा के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था. पीडि़त अपने दोस्त के साथ घूम रही थी. दरिंदों ने दोस्त को पीटने के बाद घटना को अंजाम दिया था.
 

Share

Leave a Reply