BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ की बैठक में डॉ रमन ने कहा ये प्रदेश सरकार कुर्सी दौड़ खेलने में व्यस्त है

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ की बैठक में डॉ रमन ने कहा ये प्रदेश सरकार कुर्सी दौड़ खेलने में व्यस्त है
Share

रायपुर, भाजपा प्रदेश आर्थिक प्रकोष्ठ की कार्यसमिति रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की शुरआत संयोजक राजेश अग्रवाल के स्वागत भाषण से हुई।
उद्धघाटन सत्र में डॉ रमन सिंह ने कहा ये सरकार कुर्सी दौड़ खेलने में व्यस्त है ये जनता का काम क्या करेगी? इस सरकार में सिर्फ संवाद नही विवाद ही विवाद है।कांग्रेस की राज्य सरकार वित्तीय अनियमिताओं ,घाटे बनाने का रिकॉर्ड कायम कर रही है जिस हिसाब से सरकार चल रही है पूँजीगत व्यय यानी विकास के काम जो पहले ही घटा दिए गए है वह न्यूनतम स्तर पर 9.5% पहुँचने जा रहा है।
डॉ रमन ने कहा यह पहली सरकार है जो नरवा गरुवा घुरवा बाड़ी को अपनी मुख्य योजना बताती है लेकिन उसे बजट में एक रु नही देती।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भाजपा आर्थिक् प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यासमिति को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश विकास की कभी चिंता नहीं करती है चाहे वो विकास आर्थिक के क्षेत्र में क्यों न हो।कांग्रेस को अपने आर्थिक विकास की चिंता अधिक रही है। प्रदेश का हाल यह है राज्य के पास विकास कार्यो के लिए पैसे नही है जो भी कार्य हो रहा वह केंद्र के पैसे से हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार प्रदेश में सत्ता संभल रही है, तब से आर्थिक रूप से कर्जादारी के प्रदेश का पहचान बनती जा रही है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि देश की आजादी के बाद उद्योग मंत्री के रूप में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आर्थिक मजबूती के औद्योगिक आंदोलन के मजबूत किया। इस समय पर आर्थिक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी इस समय अधिक बढ़ जाती है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आर्थिक नितियों और केन्द्र सरकार की योजना को जनता ले जाये और प्रदेश के असफलता को बतायें। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संगठन के गतिविधियों पर चर्चा करते हुए आर्थिक प्रकोष्ठ को और मजबूत करने की दिशा में कार्य करने के लिये महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा राज्य सरकार केंद की योजनाएं लागू नही कर रही इसके लिए हम हल्ला बोलेंगे।राज्य सरकार खुद के पैसे से नाली तक नही बना पा रही है।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा जहाँ मुख्यमंत्री की फ़ोटो नही छपती वो योजना वह लागू नही करते मतलब उन्हें अपने फोटो से मतलब है जनता से नही। उन्होंने कहा काँग्रेस
पारदर्शीता नही चाहती इसीलिए आज भी डायरेक्ट बेनिफिट बैंक खाते में देने की जगह नकद देने की सोचते है।
आर्थिक प्रकोष्ठ हर जिले में एक हेल्प डेस्क खोलेगा जिसके द्वारा लोगो की मदद की जाएगी।
कार्यक्रम में सीए अमित चिमनानी के संपादन में लिखी एक किताब ज्ञान गंगा का भी विमोचन किया गया जिसमें केंद्र की उपब्धियों व राज्य की असफलताओ का आकड़ो के साथ उल्लेख है।
कार्यक्रम में संयोजक राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में एक डायरेक्टरी का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम को भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य श्री राम प्रताप सिंह व प्रदेश मंत्री श्री ओपी चौधरी, प्रदेश संयोजक राजेश अग्रवाल ने भी सह संयोजक अमित चिमनानी ने भी संबोधित किया।

कार्यसमिति का संचालन सीए अमित चिमनानी, कमल गर्ग व अभिषेक शर्मा ने किया। प्रदेश पदाधिकारियो के साथ साथ आयोजन में लोकेश कावड़िया,परेश बागबाहरा ,शिव चन्द्राकर, विपीन मालवीय ,संतोष रामानी माजूद रहे।
 


Share

Leave a Reply