BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में आज प्रधानमंत्री करेंगे देश में कोरोना के मौजूदा हालात की समीक्षा

 केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में आज प्रधानमंत्री करेंगे देश में कोरोना के मौजूदा हालात की समीक्षा
Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक होगी। संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में देश में जारी कोरोना संकट पर चर्चा हो सकती है। कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद से यह केंद्रीय मंत्रिपरिषद की पहली बैठक होगी। इससे पहले भी प्रधानमंत्री ने महामारी के मद्देनजर मुख्यमंत्रियों के साथ अनेकों बैठक की है।

प्रधानमंत्री इस संबंध में सरकारी अधिकारियों, दवा उद्योग के प्रमुखों, आक्सीजन आपूर्तिकर्ताओं, तीनों सेनाओं के प्रमुखों आदि से भी कोविड-19 महामारी से निपटने के तौर तरीकों के बारे में चर्चा कर चुके हैं। अभी हर दिन देश में कोविड-19 संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख से अधिक है। हालांकि अब दुनिया के अन्य देशों से ऑक्सीजन सिलेंटर, कंसंट्रेटर व अन्य मेडिकल सहायता मिलने की शुरुआत हो गई है।

गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने महामारी को लेकर ही सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे के साथ बैठक की और सेना की तैयारियों का जायजा लिया। सेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री को बताया कि सेना ने अपने चिकित्साै कर्मचारियों को राज्यर सरकारों की सेवा में तैनात किया है और साथ ही वह देश के विभिन्नै भागों में अस्था यी अस्प ताल बना रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, `कोविड-19 के खिलाफ जंग में भारतीय सेना द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की।`
 

Share

Leave a Reply