फिल्म के रोल पर चर्चा के नाम पर होटल के कमरे में बुलाकर प्रोड्यूसर ने पूछा- क्या तुम मेरे साथ ...
मुंबई, बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की हाल में ऑटोबायोग्राफी रिलीज हुई है। अपनी ऑटोबायोग्राफी में नीना ने फिल्मी दुनिया से जुड़ी कई अहम तथ्यों को लेकर खुलासा किया है। नीना गुप्ता ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में फिल्ड इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों का जिक्र करते हुए कहा है कि एक प्रोड्यूसर ने मुझे फिल्म के रोल के लिए बात करने के लिए होटल में बुलाया था, यहां उन्होंने सीधे मुझसे पूछा कि क्या तुम रात बिताओगी? इतना सुनते ही मैं सन्न रह गई थी। बता दें कि नीना गुप्ता की ऑटोबायोग्राफी को एक्ट्रेस करीना कपूर द्वारा लॉन्च किया गया है।
जूम की एक रिपोर्ट के अनुसार इस दौर में नीना को साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक प्रोड्यूसर का फोन आया था। उन्होंने बताया कि फिल्म के रोल को लेकर प्रोड्यूसर आप से मिलना चाहते हैं। इस समय नीना ने मुंबई के जुहू में पृथ्वी थिएटर में अपना परफॉर्मेंस दे रही थी, परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद नीनी गुप्ता बताए गए पते पर पहुंची। लेकिन होटल के कमरे तक जाते-जाते नीना को ये लगने लगा था कि कुछ तो गड़बड़ है। एक समय तो ये भी लगा की प्रोड्यूसर से नहीं मिलना चाहिए, लेकिन फिर भी वो मुलाकात करने कमरे में पहुंची।
नीना ने अपने ऑटोबायोग्राफी में लिखा है कि होटल के कमरे में पहुंचने के बाद प्रोड्यूसर ने पहले तो कई एक्टर्स के नाम गिनाए, जिनको उन्होंने लॉन्च किया था। लेकिन जैसे ही प्रोड्यूसर से पूछा कि मेरा रोल क्या होगा, तो वे एक छोटे से रोल की बात करने लगे, जो मुझे पसंद नहीं आया। मुझे एक्ट्रेस की दोस्त का रोल दिया गया था। इतना सुनते ही मैने कहा कि सर मुझे चलना चाहिए, मेर दोस्त इंतजार कर रहे हैं। तो वे शॉक्ड हो गए।
नीना ने आगे लिखा है कि जब मैंने जाने के लिए कहा तो वह शॉक्ड हो गए और पूछ लिया कि कहां जाना है। फिर उन्होंने हड़बड़ाते हुए पूछा कि क्या तुम यहां रात बिताओगी? इस पर नीना को लगा कि जैसे किसी ने सिर पर बर्फ की बाल्टी डाल दी हो उन्होंने लिखा कि इससे मेरा खून सूख गया।







.jpeg)












