इलाज के नाम पर महिला को जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म
जमुई. बिहार के जमुई जिले से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है, धर्म की आड़ में इलाज के नाम पर महिला से रेप का मामला सामने आया है. नगर थाना क्षेत्र स्थित एक मजार पर इलाज कराने आई महिला ने कातिब पर रेप का आरोप लगाया है. इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कातिब को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित महिला मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है.
पीड़िता ने नगर थाना पहुंचकर अपने साथ हुई रेप की तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. 24 वर्षीय महिला ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में कहा कि अपनी बीमारी के इलाज के लिए वो पिछले 15 दिन से उगनीचक मजार पर रह रही थी. यहां झाड़-फूंक के नाम पर उसे और दो अन्य महिलाओं को जंगल ले गया जाया गया. यहां खतरा भांप कर दो महिलाएं किसी तरह भागने में सफल रहीं. लेकिन यहां कातिब ने उसके साथ मारपीट की और गलत काम (रेप) किया.
इस मामले में एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि मजार के जिस कातिब पर रेप का आरोप लगा है वो 25 वर्ष पूर्व धर्म परिवर्तन कर मुसलमान बना था. पुलिस ने सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल करवाया है. पुलिस गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है.







.jpeg)












