BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पागल बंदर के आंतक से ग्रामीण दहशत में, कई लोग हो चुके है शिकार, जाने कहा की है खबर...

 पागल बंदर के आंतक से ग्रामीण दहशत में, कई लोग हो चुके है शिकार, जाने कहा की है खबर...
Share

खैरागढ़| ग्राम पंचायत भूलाटोला में पागल बंदर के आंतक से ग्रामीण दहशत में है बताया जा रहा है की माह भर पूर्व भूलाटोला में एक पागल बंदर के आंतक के चलते आधा दर्जन ग्रामीण घायल हुए थे। मामले में वन विभाग अमला सक्रिय हुआ था और त्वरित कार्यवाही को लेकर गांव में पिंजरे सहित अन्य व्यवस्था जुटाकर बंदर को पकडऩे की कोशिश की थी। लेकर सप्ताह भर की मशक्कत के बाद भी बंदर पकड़ा नही गया था। बंदर का मामला शांत होने के बाद वनविभाग वहां से लौट गया था।

फिर एक ग्रामीण घायल-
दो दिन से बंदर का उत्पाद फिर से बढ़ गया है। मंगलवार को गांव के कौशल वर्मा को पागल बंदर ने नोच दिया, पैरों को बुरी तरीके से काट दिया जिसे आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छुईखदान में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। शिवसेना पदाधिकारियों कौशलेंद्र सिंह, उत्तम वर्मा, योगेश, अर्जुन राम आदि के साथ वनविभाग कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय कार्यवाही आधी अधूरी होने के कारण बंदर को पकड़ा नही जा सका जो फिर से ग्रामीणों के लिए परेशानी बन रहा है। ग्रामीणों ने वनविभाग के अधिकारियों से त्वरित कार्यवाही कर बंदर को पकडऩे की मांग दोहराई।

Share

Leave a Reply