BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्रियंका रेड्डी केस में आरोपी की मां ने कहा - जैसे मेरे बेटे ने किया, ठीक वैसे ही उसे भी जिंदा जला दो

 प्रियंका रेड्डी केस में आरोपी की मां ने कहा - जैसे मेरे बेटे ने किया, ठीक वैसे ही उसे भी जिंदा जला दो
Share

हैदराबाद , तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप के बाद हत्या और फिर लाश को जला देने की घटना ने देश को हिला कर रख दिया है। हर तरफ लोग आरोपियों को तुरंत सरेआम सज़ा देने की मांग कर रहे हैं। इस बीच इस निर्मम रेप और हत्याकांड के आरोपियों के परिवारों ने साफ कहा है कि उनके बेटों को अगर मौत की सजा दी जाती है तो वे विरोध नहीं करेंगे। एक आरोपी की मां ने यह भी कहा है कि जैसा पीडि़ता के साथ किया गया, वैसे ही आरोपियों को जला देना चाहिए। बता दें कि सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक पीडिता डॉक्टर के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठ रही है।मामले में चार में से एक आरोपी सी केशवुलु नारायणपेट जिले के मकठल मंडल के गुडीगांडला गांव का निवासी है। उसकी मां श्यामला ने कहा है, उसे फांसी दे दीजिए या जला दीजिए, जैसे उन लोगों ने डॉक्टर के साथ किया उसका रेप करने के बाद। उन्होंने कहा है कि वह डॉक्टर के परिवार का दर्द समझती हैं। उन्होंने कहा, मेरी भी एक बेटी है और मुझे पता है कि महिला का परिवार दर्द से गुजर रहा है। अगर ये पता होने के बावजूद कि मेरे बेटे ने जघन्य अपराध किया है, में उसका बचाव करूं तो लोग मुझसे सारी जिंदगी नफरत करेंगे। श्यामला ने बताया कि गुरुवार सुबह जब पुलिस उनके बेटे को पूछताछ के लिए लेकर गई तो उनके पति ने हताश होकर घर छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि केशवुलु की शादी पांच महीने पहले हुई थी। उन्होंने बताया, हमने उसकी पसंद की लड़की से उसकी शादी कराई। घर पर कभी कोई दबाव नहीं डाला क्योंकि उसे किडनी की बीमारी थी। हम उसे हर 6 महीने पर इलाज के लिए हैदाराबाद के निम्स अस्पताल ले जाते थे।

जोलू शिवा और जोलू नवीन भी गुडगांडला के रहने वाले हैं। मोहम्मद आरिफ पास के जकलैर गांव का है। आरिफ की मां मूले बी से जब पत्रकारों ने बात की तो वह टूट गई थीं। आरिफ कुकृत्य को अंजाम देने के बाद घर आया था। मूले बी ने बताया, उसने मुझे बताया कि उसकी गाड़ी से ऐक्सिडेंट में एक लड़की की मौत हो गई। उसके पिता हुसैन ने कहा कि उन्हें उसके अपराध के बारे में कुछ नहीं पता था। उन्होंने कहा, वह जिस सजा के लायक उसे वह मिलनी चाहिए। मूले बी ने बताया कि बाकी तीनों आरोपी अक्सर उनके घर आते थे।

शिवा और नवीन के परिवारों को भी घटना के बाद झटका लगा है और वे कानून के अनुसार सजा की मांग कर रहे हैं। गुडीगांडला और जकलैर में लोगों में गुस्सा है और उनका कहना है कि अपराध से उनके गांव शर्मसार हैं। स्थानीय लोगों और स्टूडेंट्स ने दोनों गांवों में रैलियां की। जकलैर में रैली के दौरान छात्राओं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


Share

Leave a Reply